Bigg Boss 16: सलमान खान इस वीकेंड के वार (Weekend ka Vaar) पर भी शो के कंटेस्टेंट की लंका लगाने वाले हैं। इस बार सलमान खान के टारगेट पर होंगे टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot)। सलमान खान दोनों के फेक रिलेशन पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता, सलमान खान को साफ-साफ कहती नजर आती हैं कि 'मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं'। बिग बॉस ने नए साल के मौके पर एमसी स्टैन का एक कॉन्सर्ट आयोजित किया था, इस कॉन्सर्ट में शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी क्लोज डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के इस क्लोज डांस पर के चर्चे सोशल मीडिया पर हर तरफ रहे हैं। इस बीच आज वीकेंड के वार पर सलमान खान दोनों की क्लाज लगाने वाला है। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान दोनों के रिश्ते को फेक बताते हैं। इस बीच शालीन भनोट एक बार भी भाईजान को अपनी बातों से नाराज कर देंगे।
'तुम लड़ाई के बार चिपक-चिपक कर डांस करती हो'
सलमान खान टीना दत्ता से पूछते हैं, 'टीना किसके साथ गेम खेल रही हो?' जिसपर अर्चना जवाब देती हैं, 'वो शालीन के साथ झूठे प्यार का गेम खेल रही हैं।' इसके बाद सलमान खान, टीना दत्ता को फटकार लगाना शुरू कर देते हैं। टीना दत्ता कहती हैं, सलमान सर मैं और शालीन एक दूसरे से प्यार नहीं कर सकते हैं। जिसपर सलमान खान बौखला जाते हैं और कहते हैं, तुम लड़ाई करती हो और फिर म्यूजिक बजता है तो चिपक-चिपक कर डांस करने लगती हो। बाकी और कोई डांस करने के लायक नहीं था या चिपकने के लायक।'
जिसके बाद शालीन जवाब, सलमान खान को उलटा जवाब दे देते हैं, वह कहते हैं, 'सर आप टीना के साथ काफी सख्त व्यवहार कर रहे हैं।'
क्या अर्चना और एमसी स्टैन को भी पड़ेगी डांस?
इसके साथ ही फैंस को उम्मीद है कि अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को भी सलमान खान से डांट पड़ सकती हैं। हालांकि बिग बॉस के प्रोमो में फिलहाल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है।
