Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते हैं। इस एपिसोड का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। इस हफ्ते शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के इंटीमेट डांस ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। न्यू ईयर की पार्टी में दोनों ने एक- दूसरे के साथ इंटीमेट डांस किया था। इस डांस के बाद पूरे घर में दोनों के रिश्ते को लेकर घरवाले बात करते हुए नजर आए थे। बिग बॉस के पूछने पर सभी ने दोनों के रिश्ते को फेक बताया था। घरवालों का कहना था कि शो में रहने के लिए दोनों नाटक कर रहे हैं। अब इस बात पर सलमान खान ने टीना दत्ता की क्लास लगाई है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है।
वीडियो में सलमान खान पूछते हैं किसके साथ गेम खेल रही हूं टीना। अर्चना कहती हैं शालीन के साथ प्यार का गेम। इसके जवाब में टीना कहती हैं सर हम प्यार में नहीं पड़ सकते हैं। सलमान कहते हैं झगड़ा हो गया, म्यूजिक चल रहा है और फिर ये चल रहा है। बाकी पूरे घर में तुम्हें कोई नहीं मिला डांस करने के लायक या यूं कहूं कि चिपकने के लायक। शालीन कहते हैं सर आप उसके साथ शख्त मत होइए। सलमान कहते हैं क्या, नहीं बोलोना... फिर शालीन सॉरी सर कहने लगते हैं।
सलमान का फूटा टीना पर गुस्सा
शालीन और टीना की दोस्ती घरवालों के साथ- साथ जनता के लिए भी कंफ्यूजिंग है। दोनों गेम के हिसाब से दोस्ती और दुश्मनी निभाते हैं। वहीं, शालीन और प्रियंका की दोस्ती में भी दरार पड़ती नजर आ रही हैं। दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है। शालीन प्रियंका को इरिटेटिंग कहते हैं और कहते हैं सलमान सर तभी कहते हैं कि उसे काम नहीं मिलेगा। ये सब वो टीना के सामने बोलते हैं। टीना कहती हैं अपने दोस्तों को तो प्रोटेक्ट करो। सलमान खान शालीन और टीना के अलावा अर्चना गौतम और एमसी स्टैन की भी क्लास लगाएंगे।
