Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में बीते कुछ समय से शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) काफी अच्छे दोस्त बने गए हैं। कप्तानी टास्क में भी शालीन भनोट, प्रियंका की ही मदद करते हुए नजर आ रहे थे। इस बीच बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में शालीन भनोट और प्रियंका चौधरी के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। हाल ही में शुरू हुई दोस्ती एक बार फिर दुश्मनी में बदलने वाली है। प्रियंका चौधरी से बहस के बीच शालीन भनोट बिग बॉस के घर में तोड़-फोड़ मचाना भी शुरू कर देते हैं। इस बीच प्रियंका चौधरी यह साफ कर देती हैं कि शालीन भनोट को यह गुस्सा सिर्फ टीना दत्ता के सामने ही दिखाना चाहिए। वो उनका यह बरताव नहीं सह सकती है। बिग बॉस ने घरवालों को नॉमिनेशन से बचने का एक मौका दिया है। घरवालों को राशन और नॉमिनेशन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया है। इस टास्क के बाद ही यह लड़ाई शुरू हो जाती है।
'मैं टीना दत्ता नहीं हूं
बिग बॉस के प्रोमो में घरवालों को एक टास्क मिला है, जिसमें घरवाले राशन को गंवा कर इस हफ्ते नॉमिनेशन से बच सकते हैं। जिसके बाद टीना और शालीन नॉमिनेशन से बचने का फैसला लेते हैं। दोनों के इस फैसले से पूरा घर नाराज हो जाता है और टीना व शालीन को खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। इस बीच प्रियंका भी शालीन को कुछ समझाने की कोशिश करती हैं हालांकि बात-चीत के बीच में शालीन गुस्से में आ जाते हैं और तोड़-फोड़ करने लगते हैं। इस बीच प्रियंका साफ कर देती हैं कि उन्हें अपना यह गुस्सा केवल टीना दत्ता के सामने ही दिखाना चाहिए।
बिग बॉस ने छीना घरवालों का राशन
टीना दत्ता और शालीन भनोट के इस फैसले के बाद बिग बॉस पूरे घर का राशन छीन लेते हैं। इस बीच टीना दत्ता कहती हैं, कोई बात नहीं मैं भूखी रह लूंगी पर मुझे नॉमिनेशन से बचना है।' जिसपर अर्चना गौतम कहती हैं, 'अगर तुम लोगों को नॉमिनेशन से इतना दी डर लगता है तो साफ-साफ कर दो ना।'
