Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की धमाकेदार शुरुआती हो चुकी है। इस बार बिग बॉस का नया सीजन पहले दिन से ही चर्चा में छाया हुआ है। बिग बॉस का पहला वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। इस बार का बिग बॉस काफी दिलचस्प लग रहा है। इस बार शो में सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलते नजर आएंगे। इस बार शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) घर के अंदर नजर जाएंगे। जी हां, सलमान खान इस बार स्टेज पर नहीं बल्कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते दिखाई देंगे।
सलमान खान ने गौतम को बताया फेक
प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के साथ डिनर करते हुए नजर आ रही है। डिनर टेबल पर सलमान खान ने कहा कि आप सभी ओरिजनल रहो। उन्होंने कहा कि शो में सिर्फ गौतम रियल नहीं है। ये सुनने के बाद गौतम विग काफी गुस्सा हो जाते हैं। प्रोमो में सलमान कंटेस्टेंट की क्लास लगाते भी नजर रहे हैं। डिनर टेबल पर शालीन और एमसी स्टैन एक - दूसरे से तू तू मैं मैं करते दिखाई दे रहे हैं।
सलमान खान ने अब्दू को दिया खास गिफ्ट
कलर्स टीवी की तरफ से शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया था। प्रोमो में सलमान खान घरवालों के बीच बैठे देखा जा सकता है। वीडियो में सलमान खान कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने तजाकिस्तानी सिंगर अब्दू रोजिक को एक खास गिफ्ट दिया। अब्दू गिफ्ट को देखकर बहुत खुश हो गए। गिफ्ट में छोटे- छोटे दो डंबल थे, जिसे देखने के बाद अब्दू बेहद खुश हो जाते हैं। अब्दू रोजिक ने शो के शुरुआती एपिसोड में बिग बॉस से डंबल की मांग की थी। अब्दू की इस विश को सलमान खान ने पूरा कर दिया।
अब्दू शो के सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक है। वो शो में सबसे ज्यादा लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। अब्दू की क्यूटनेस पर फैंस फिदा है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
