टीवी मसाला

Bigg Boss 16: Shiv Thakare के सपोर्ट में उतरीं बिग बॉस 12 की विनर Dipika Kakar, कहा- 'हमारे लिए तुम जीते..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 15, 2023, 08:59 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे ट्रॉफी जीतने से चूक गए हैं। उनके दोस्त और मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीत ली है। अब एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम शिव ठाकरे के सपोर्ट में आगे आए हैं। उन्होंने शिव की जमकर तारीफ की है।

Image

Dipika kakar supports shiv thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपिका कक्कड़ ने किया शिव ठाकरे का सपोर्ट।
  • दीपिका और शोएब ने शिव की जमकर तारीफ की है।
  • शिव को बिग बॉस 16 का डिजर्विंग विनर बताया जा रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने जीत ली है। जिसके साथ ही बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) रनर अप रहे हैं। बिग बॉस फैंस से लेकर कई सितारे का भी यह मानना है कि शिव ठाकरे ही बिग बॉस 16 की ट्रॉफी जीतना डिजर्व करते हैं। इस पर अब बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने भी अपनी राय रखी है। दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम ने शिव ठाकरे का खुलकर सपोर्ट किया है और उनको रियल विनर करार दिया है। एमसी स्टैन और शिव ठाकरे जिगरी दोस्त हैं। अपने दोस्त की जीत पर शिव काफी खुश नजर आए हैं। हालांकि ट्रॉफी न जीतने का मलाल उनके दिल में भी नजर आ रहा है। इस बीच दीपिका कक्कड़ ने उनकी गेम और बिग बॉस सफर की जमकर तारीफ की है।

‘आज तुम्हें पूरा इंडिया जानता है’

शिव ठाकरे के बारे में बात करते हुए दीपिका कक्कड़ ने एक वीडियो में कहा, ‘मुझे याद है कि तुमने अपने इंट्रो में एक लाइन बोली थी कि मैं चाहता हूं कि सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं पूरा इंडिया मुझे जाना और मेरे हिसाब से तुमने ये कर दिखाया है। आज सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी कई लोग तुम्हें पसंद करते हैं और यही असली जीत है।’ शिव ठाकरे के बारे में बात करते हुए बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ काफी प्राउड नजर आई हैं। इस बीच उनके पति शोएब इब्राहिम भी दीपिका की बात का सपोर्ट करते दिखे हैं।

प्रेग्नेंट हैं दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ और बिग बॉस 12 फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। जिसके बाद से बेबी बंप के साथ दीपिका की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के फैंस प्रेग्नेंसी की खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article