Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में है। बिग बॉस में नए साल के पहले ही दिन घरवालों के बदले हुए तेवर नजर आए। घर में नॉमिनेशन टास्क के दौरान सभी सदस्यों ने एक -दूसरे को नॉमिनेट किया। घर में जल्द कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। इस बार का मुकाबला प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) बनाम साजिद की मंडली है। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो वीडियो में प्रियंका और साजिद खान (Sajid Khan) के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर बहत होती है। साजिद प्रियंका को डिस्क्वालिफाई करने की बात कहते हैं।
वीडियो में सभी घरवाले कैप्टेंसी टास्क करते नजर आते हैं। साजिद टास्क में संचालक की भूमिका निभा रहे हैं। वो कहते हैं कि अगर कोई भी बास्केट में बैठेगा तो मैं उसे डिस्कालिफाई कर दूंगी। प्रियंका कहती हैं आप संचालक होकर अपनी मर्जी चला रहे हो। आप चीटिंग वाला माहौल मत बनाओ साजिद जी। साजिद कहते हैं मैं संचालक हूं, मैं बोल सकता हूं।
क्या प्रियंका बन पाएंगी कैप्टन
प्रियंका हर बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान पूरी कोशिश करती है, लेकिन हर बार नाकाम होती है। कलर्स टीवी ने नए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, क्या नए साल में पहली बार कैप्टेंसी हासिल कर पाएंगी प्रियंका। हर हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में साजिद खान की मंडली के लोग ही जीतते हैं। शो में प्रियंका और साजिद की कुछ खास बॉन्डिंग नहीं है। साजिद खान अब तक हमेशा अपने दोस्तों के पक्ष में ही फैसले लेते आए हैं। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घर से बेघर होने के लिए 7 सदस्य नॉमिनेट हुए। इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है कि इसके लिए वीकेंड का वार का इंतजार करना होग।
नए साल में इस हफ्ते का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। फैंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस हफ्ते किसे पड़ेगी सलमान की डांट और किसे मिलेगी उनकी तारीफ।
