Bigg Boss 16: बिग बॉस (Bigg boss) के घर में नए साल का पहला दिन काफी उथल पुथल भरा रहा। जहां नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान की मंडली में दरार नजर आई। नॉमिनेशन में शिव ने सुंबुल को नॉमिनेट किया तो निम्रत ने साजिद खान को घर से बेघर होने का रास्ता दिखाया। इसके बाद साजिद खान ने कहा उन्हें नॉमिनेशन से डर नहीं लगता है। वहीं, टीना दत्ता (Tina Datta) और निम्रत अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) के बीच में जमकर झगड़ा हुआ है। घर में सुबह- सुबह किचन में दोनों के बीत जमकर बहस हुई। इस बीच प्रियंका चौधरी दोनों के झगड़े में मजे लेते हुए नजर आई। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है।
वीडियो में टीना और निम्रत के बीच जमकर किचन एरिया की सफाई को लेकर बहस शुरू हुई। टीना ने कहा देखो कितना गंदा पड़ा है वो एरिया। इस पर निम्रत कहती हैं आपको समझना चाहिए कि फर्स्ट नाइट के बाद कितना लेट हो गया था। दोनों की लड़ाई में शालीन भनोट बीच में आ जाते हैं। निम्रत ने कहा तुम्हारी तरह फेक रिश्ते तो नहीं बनाती। वहीं, टीना ने निम्रत को उनके सभी दोस्तों का नाम बताया जिन्होंने कभी साथ दिया था। टीना ने निम्रत को अर्चना 2.0 कहा।
टीना और निम्रत में हुआ झगड़ा
दोनों के झगड़े में प्रियंका चौधरी काफी मुस्कुराते हुए नजर आती है। इस दौरान टीना और प्रियंका निम्रत का मजाक उड़ाते हुए नजर आते हैं। घर में टीना और निम्रत के बीच शो में पहले अच्छी बॉन्डिंग थी। दोनों अक्सर हर मुद्दे में साथ दिखाई देती है। लेकिन अब ये दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है। टीना दत्ता हर हफ्ते किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है। न्यू पार्टी पर शालीन भनोट और टीना दत्ता काफी काफी क्लोज नजर आए। इस पार्टी के बाद दोनों के रिलेशनशिप ने घर के अंदर और बाहर खूब सुर्खिया बटोरी।
