टीवी मसाला

Bigg Boss 16: ट्रॉफी जीतने से चूक गईं प्रियंका चाहर चौधरी, फूट-फूट कर रोए अंकित गुप्ता तो पसीज गया फैंस का दिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2023, 09:36 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टैन ने अपने नाम कर ली है। जिसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी के फैंस को काफी धक्का लगा है। इसके साथ ही उनके खास दोस्त अंकित गुप्ता तो फूट-फूट कर रोने लगे। अंकित ने प्रियंका के ट्रॉफी न जीतने को शॉकिंग बताया है।

Image

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • एमसी स्टैम ने जीता बिग बॉस 16 का खिताब।
  • प्रियंका चौधरी तीसरी पोजीशन पर रही हैं।
  • अंकित गुप्ता बिग बॉस फिनाले में काफी इमोशनल हो गए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी रैपर एमसी स्टैन (MC Stan) ने अपने नाम कर ली है। रैपर के फैंस ने उन्हें दिल खोलकर सपोर्ट किया और जमकर वोट डाले। जिसका नतीजा हुआ कि प्रियंका चाहर चौधरी जिन्हें बिग बॉस 16 का विनर समझा जा रहा था, वह टॉप-2 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाईं और तीसरी पोजिशन पर आकर बाहर हो गईं। जिसके बाद टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के फैंस को काफी धक्का लगा है। इसके साथ ही उनके खास दोस्त अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) तो प्रियंका के एलिमिनेशन के बाद फिनाले में ही फूट-फूट कर रोने लगे। अंकित ने प्रियंका के ट्रॉफी न जीतने को शॉकिंग बताया है। इस बीच प्रियंका चौधरी के चेहरे पर कोई गिला शिकवा या ट्रॉफी न जीतने का गम नजर नहीं आया। खुद सलमान खान ने भी एक्ट्रेस के इस जजबे की जमकर तारीफ की है।

टीवी सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर तरफ हल्ला मचा हुआ था कि प्रियंका ही ट्रॉफी जीतने वाली है। जिस वजह से एमसी स्टैन का खिताब जीतने कई लोगों के लिए शॉकिंग रहा है।

फूट-फूट कर रोने लगे अंकित गुप्ता

बिग बॉस 16 की ट्रॉफी के इतना नजदीक आकर प्रियंका चौधरी इस खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी। जैसे ही सलमान खान ने प्रियंका को घर से बाहर आने के लिए वैसे ही अंकित गुप्ता इमोशनल हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे हैं। अंकित गुप्ता ने कहा, 'जिस चीज का सपना शुरुआत से देखा हो और वह एक दम से टूट जाए, तो दुख तो होता ही है। मेरे लिए तो असली विनर प्रियंका चौधरी ही है।'

इसके साथ ही गौतम विज ने कहा, 'हर तरफ यही हल्ला था कि प्रियंका जीत रही है। इसलिए हमारे लिए भी थोड़ा शॉकिंग ही था।' बता दें कि सोशल मीडिया पर भी फैंस प्रियंका चौधरी को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि MC Stan के ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। एक तरफ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वही दूसरी तरफ फैंस का मानना है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी उनसे ज्यादा ट्रॉफी के हकदार है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article