टीवी मसाला

Bigg Boss 16: MC Stan ने शिव ठाकरे को बताया ट्रॉफी का असली हकदार, कहा- ‘मुझे लगा भाई मजाक कर..’

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 13, 2023, 08:49 AM IST

Bigg Boss 16 Winner: रैपर MC Stan ने बिग बॉस 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही उन्हें 31 लाख 80 हजार रुपये की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी भी दी गई है। बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद अब एमसी स्टैन ने रनर अप शिव ठाकरे को ट्रॉफी का हकदार बताया है।

Image

Bigg Boss 16 Winner MC Stan on Shiv Thakare

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के विजेता बने रैपर MC Stan।
  • एमसी स्टैन ने शिव ठाकरे को बताया ट्रॉफी का हकदार।
  • फैंस के साथ ही सेलेब्स ने स्टैन का खुलकर सपोर्ट किया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की ट्रॉफी मशहूर रैपर MC Stan ने अपने नाम कर ली है। एमसी स्टैन को लाखों फैंस के साथ ही पूरी रैपर इंडस्ट्री का भी खुलकर सपोर्ट मिला है। जिसके दम पर आज बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ ही 31 लाख 80 हजार की प्राइज मनी और एक चमचमाती गाड़ी अपने नाम कर ली है। बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए स्टैन के जिगरी दोस्त शिव ठाकरे और टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चहार चौधरी को भी काफी डिजर्विंग माना जा रहा है। दोनों कंटेस्टेंट्स की फैन्स यकीनन MC Stan के विनर बनने से निराश हुए हैं। इस पर खुद एमसी स्टैन का रिएक्शन अब सामने आ गया है। उन्होंने खुद अपने जिगरी दोस्त शिव ठाकरे को बिग बॉस 16 की ट्रॉफी का हकदार बताया है।

शिव ट्रॉफी का हकदार है’

बिग बॉस 16 के विजेता MC Stan ने हमारे सहयोगी Telly Talk India को बताया, ‘मुझे काफ़ी ख़ुशी है कि ट्रॉफी मंडली मैं ही आई है। अगर मेरे अलावा मंडली मैं कोई और यह ट्रॉफी जीतना डिसर्व करता है तो वह हक से शिव भाई है। साजिद सर मेरे अच्छे दोस्त है मैं ये ट्रॉफी उन्हे भी डेडिकेट करना चाहता हूँ।’ इसके साथ ही MC Stan ने आगे कहा, ‘मुझे यकीन नही हुआ की मैं ही विनर हूँ। मुझे लगा भई मज़ाक़ कर रहे हैं। लेकिन मैं इतने प्यार और सपोर्ट के लिए काफी आभारी हूँ।’

इसके साथ ही स्टैन ने कहा, 'मुझे पता है कि बच्चे भी मेरे गाने सुनते हैं। बस्ती में रहने वाले लोग भी मुझसे कनेक्ट कर पाते हैं। इसी वजह से मुझे फैंस का इतना प्यार मिला है, जिसके लिए में धन्यवाद करता हूं।'

शिव ठाकरे को विनर देखना चाहते थे फैंस

MC Stan के बिग बॉस 16 का विनर घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे को लेकर भी काफ़ी चर्चा हो रही है। कई बिग बॉस फैन्स का मानना है की शिव ठाकरे बिग बॉस 16 की ट्रॉफी की स्टैन से ज्यादा हकदार हैं। इसके साथ ही प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस भी मेकर्स से नाराज नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि इस बार पॉलीटिकल प्रेशर में आकर मेकर्स ने एमसी स्टैन को विनर घोषित कर दिया है।

End of Article