टीवी मसाला

Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया ने प्रियंका चाहर चौधरी पर लगाया इल्जाम, बोलीं- 'मैंने अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं किया'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:15 AM IST

Bigg Boss 16 New Fight: निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच चीजें खराब हो गई हैं। इसी वजह से निमृत की कैप्टसी के दौरान कुछ समस्याएं भी पैदा हुईं। इसके बाद से निमृत की प्रियंका के प्रति नफरत काफी साफ नजर आ रही है।

Image

nimrat kaur ahluwalia and priyanka chahar chuahdary

Bigg Boss 16: बिग बॉस-16 को एक हफ्ता पूरा हो चुका है। शो में पहले वीकेंड का वार तक काफी कुछ देखने को मिला है। कुछ नए दोस्त बन रहे हैं तो कई लोगों में दुश्मनी भी शुरू हो चुकी है। टीवी अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 में दोस्त के रूप में शुरुआत की थी लेकिन अब काफी कुछ बदल रहा है। शुरुआत में दोनों एक्ट्रेसेस अच्छी तरह से साथ रहे लेकिन अब उनके बीच कुछ मुद्दों को लेकर सामना हो रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ जाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच चीजें खराब हो गईं। इसी वजह से निमृत की कैप्टसी के दौरान कुछ समस्याएं भी पैदा हुईं। इसके बाद से निमृत की प्रियंका के प्रति नफरत काफी साफ नजर आ रही है। हालिया एपिसोड में, सलमान खान के साथ डिनर के बाद जब सभी घरवाले घर में लौटे तो साजिद खान ने निमृत को रोका और अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में उनकी राय पूछी। उन्होंने निमृत से पूछा कि वह क्या सोचती हैं कि प्रियंका और अंकित कपल हैं या नहीं?

साजिद खान के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए, निमृत ने कहा, 'उनमें (अंकित गुप्ता) अधिक इमोशन हैं। वहीं (प्रियंका) में और भी अधिक इमोशन हैं, जो वह (अंकित) जानते हैं कि वो प्रियंका को नहीं दे सकते हैं। वह भी जानती है कि ऐसा नहीं हो सकता।' निमृत आगे कहती हैं कि प्रियंका, अंकित को किसी से बात नहीं करने देती हैं। 'वो उसे हम में से किसी से बात नहीं करने देती, आई एम सॉरी सर लेकिन मैंने अपने किसी बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा व्यवहार कभी नहीं किया।'

बीती रात के एपिसोड में भी सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई थी। यहां पर सिर्फ 10 कंटेस्टेंट्स को उनके साथ डिनर करने का मौका मिला था। अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी डिनर का हिस्सा नहीं थे। गौरी नागोरी, अर्चना गौतम, श्रीजिता डे, मान्या सिंह को भी आमंत्रित नहीं किया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article