टीवी मसाला

Bigg Boss 16: निमृत कौर ने MC Stan की पीठ में घोंपा छुरा! रैपर के फैंस ने बुलाया 'नागिन'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 02:57 PM IST

Bigg Boss 16: साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अब्दु रोजिक और निमृत कौर आहलूवालिया यह कंटेस्टेंट अपनी दोस्ती को सबसे पहले रखते हैं। वह हमेशा बफादारी और अपने दोस्तों की बात करते हैं, हालांकि अब नए कप्तानी टास्क में निमृत अपने ही दोस्त एमसी स्टेन के खिलाफ गेम खेलती नजर आने वाली हैं।

Image

Nimrit Kaur Ahluwalia and MC Stan

KEY HIGHLIGHTS
  • निमृत कौर और एमसी स्टेन की दोस्ती में आएगी दरार।
  • एमसी स्टेन के फैंस ने निमृत को बताया धोखेबाज।
  • कप्तानी टास्क में निमृत, एमसी स्टेन को धोख देने वाली हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की मंडली के नाम से मशहूर साजिद खान, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन (MC Stan), अब्दु रोजिक और निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) की दोस्ती को लेकर हमेशा चर्चाएं बनी रहती हैं। आज बिग बॉस के घर में कप्तानी का टास्क होने वाला है। ऐसे में इन कंटेस्टेंट को दोस्ती का टेस्ट भी होने वाला है। यह लोग हमेशा बफादारी की बात करते हैं, हालांकि अब नए कप्तानी टास्क में निमृत अपने ही दोस्त एमसी स्टेन के खिलाफ गेम खेलती नजर आने वाली हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। निमृत कौर आहलूवालिया कप्तानी के टास्क में बोलती नजर आ रही हैं कि उनके अनुसार एमसी एक अच्छा कप्तान साबित नहीं होंगे। जिसके बाद एमसी स्टेन के फैंस भड़क गए हैं और निमृत को नागिन बता रहे हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

निमृत देंगी एमसी स्टेन को धोखा?

आज बिग बॉस के घर में नए कप्तान का चुनाव होने वाला है। इस टास्क में घर वाले फोन पर विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच निमृत कॉल पर कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता की एमसी स्टेन कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकेंगे।' निमृत के इस बयान के बाद एमसी स्टेन के फैंस उनपर भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि निमृत ने दोस्त-दोस्त बोलकर एमसी स्टेन को धोखा दिया है। वही कुछ यूजर्स उनकी तुलना नागिन से कर रहे हैं।

इस हफ्ते होंगे तीन कप्तान

इस हफ्ते बिग बॉस के घर में कुल तीन कंटेस्टेंट कप्तानी संभालने वाले हैं। एमसी स्टेन, सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे के बाद में कप्तानी होगी। यह देखना बेहद मजेदार होने वाला है कि बिग बॉस के घर की सत्ता तीन पैरों पर कैसे टिकी रहेगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article