टीवी मसाला

Bigg Boss 16: नए कप्तान का चुनाव हुआ पूरा, इन तीन घरवालों के पास होगी सत्ता की बागडोर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 02:22 PM IST

Bigg Boss 16 New Captain: बिग बॉस के घर में आज नए कप्तान का चुनाव होने वाला है। कप्तानी को लेकर कंटेस्टेंट के बीच जमकर बहसबाजी और लड़ाई झगड़ा होना तय है। इस बीच घर के नए कप्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस बार घर के कुल तीन कप्तान होने वाले हैं।

Image

Bigg Boss 16 New Captains

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर के नए कप्तान का चुनाव आज होगा।
  • कंटेस्टेंट के बीच कप्तानी टास्क में जमकर घमासान होने वाला है।
  • इस हफ्ते घर के कुल तीन कप्तान होने वाले हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर पर कप्तानी का टास्क काफी धमाकेदार होता है। आज घर के नए कप्तान का चुनाव होना है, कंटेस्टेंट किसी भी तरह से कप्तानी की रेस में जीतना चाहते हैं। इस बीच घर के नए कप्तान का चुनाव लगभग तय है। इस हफ्ते घर के एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन कप्तान होने वाले हैं। बिग बॉस 16 में आज कप्तानी का टास्क बेहद मजेदार होने वाला है। इस टास्क में कई लोगों के चेहरे से पर्दा भी उठने वाला है। नए कप्तान के चुनाव में विकास मानकतला और सौंदर्या शर्मा का बड़ा हाथ होने वाला है। बिग बॉस द्वारा जारी किए गए प्रोमो में नजर आ रहा है कि नए कप्तान के चुनाव में विकास और सौंदर्या के बीच सहमति नहीं बन रही है।

इस बीच बिग बॉस घोषणा करते हैं कि नए कप्तान के चुनाव से पहले ही एक कप्तान को फायर कर दिया जाता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते कौन से कंटेस्टेंट कप्तानी की बागडोर संभालने वाले हैं।

एमसी स्टेन, सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे बने कप्तान

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते घर का नया कप्तान एमसी स्टेन, सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे को चुना जाएगा। इस बीच हफ्ते भर सत्ता की बागडोर तीन लोगों के हाथ में होने वाली है। इससे यकीनन कई झगड़े देखने को मिलेंगे क्योंकि किसी फैसले तक पहुंचने के लिए तीनों कप्तानों को अपनी-अपनी सहमति दर्ज करानी होगी। वहीं तीनों कंटेस्टेंट ही अपने-अपने फेवरेट खिलाड़ियों को बचाना चाहेंगे।

इस हफ्ते जमकर होंगे लड़ाई झगड़े

बिग बॉस के घर में अगर एक कंटेस्टेंट को कप्तान बनाया जाता है तो उसका फैसला ही सभी कंटेस्टेंट को मानना होता है, लेकिन अब तीन कंटेस्टेंट कप्तानी की बागडोर संभालेंगे। जब भी कप्तानी की पॉवर इस्तेमाल करने की बात आएगी तो एमसी स्टेन, सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे अपने अपने दोस्तों को बचाने पर उतारू हो जाएंगे, जिससे लड़ाई-झगड़े भी होने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article