टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Latest Promo: निम्रत- सौंदर्या ने उड़ाया प्रियंका चौधरी का मजाक, बोले- ओवर कॉन्फिडेंस की देवी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 19, 2023, 04:28 PM IST

Bigg Boss 16: टिकट टू फिनाले टास्क को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच हंगामा चल रहा है। प्रियंका को लेकर शिव और निम्रत के बीच बड़ा झगड़ा हुआ। घर में निम्रत ने शालीन और सौंदर्या के साथ मिलकर उड़ाया प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) का मजाक उड़ाया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

Image

bigg boss 16 (credit pic: social media)

Bigg Boss 16 latest promo: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) चर्चा में है। शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को फैंस बिग बॉस का विनर बता रहे हैं। इसी के साथ प्रियंका हर सदस्य के निशाने पर है। घर में प्रियंका और निम्रत की कैट फाइट के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन अब उनके दोस्त शालीन भनोट और सौंदर्या शर्मा भी उनके खिलाफ खड़े हो गए है। शो में कैंप्टेसी टास्क को लेकर निम्रत और प्रियंका के बीच जंग का ऐलान हो गया है। हाल ही में प्रियंका का शालीन भनोट से बहुत झगड़ा हुआ था जिसके बाद से दोनों की दोस्ती टूट गई है। शालीन लगातार प्रियंका पर निशाना साध रहे हैं। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है।

प्रोमो में प्रियंका चौधरी सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। निम्रत, शालीन और सौंदर्या प्रिंयका का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहें। ये सब देखकर प्रियंका कहती हैं कि अब जंग की शुरुआत हो चुकी है।

निम्रत- शालीन ने उड़ाया प्रियंका का मजाक

वीडियो में सौंदर्या पूजा की थाली लेकर एक्ट्रेस की आरती उतारते हुए कहती हैं कि प्रियंका देवी की जय हो..रिश्तों को लात मारने वाली देवी। ऊंची आवाज में दहाड़- दहाड़ करके तुम सबको बेहोश कर दूंगी।। निम्रत उनके साथ मिलकर कहती हैं कि घमंड की देवी और शालीन कहते हैं ओवर कॉन्फिडेंस की देवी। इस हफ्ते घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। टिकट टू फिनाले जीतने के लिए घरवालों ने अपनी दोस्ती तक कुर्बान कर दी है। टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान निम्रत और शिव ठाकरे की दोस्ती में दरार देखने को मिली।

ये सदस्य हुए नॉमिनेट

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शालीन भनोट, सौंदर्या शर्मा, सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता नॉमिनेट हुए है। पिछले हफ्ते 3 लोग एक साथ घर से बेघर हो गए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article