टीवी मसाला

Bigg Boss 16: साजिद खान से मिलकर फूट- फूटकर रोने लगीं फराह खान, प्रियंका को दिया अंकित गुप्ता का खास मैसेज

  • Edited by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 9, 2023, 06:09 AM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। परिवार वालों से मिलकर कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल हो जाएंगे। घर में सबसे पहली गेस्ट बनकर साजिद खान की बहन और फिल्म मेकर फराह खान पहुंच चुकी हैं। फराह भाई को देखकर काफी इमोशनल हो जाती है।

Image

Bigg Boss 16: साजिद खान से मिलकर फूट- फूटकर रोने लगीं फराह खान, प्रियंका को दिया अंकित गुप्ता का खास मैसेज

Bigg Boss 16: बिग बॉस (bigg boss ) के घर में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। घरवालों को देखकर कंटेस्टेंट्स हो जाएगे काफी इमोशनल। घर में सबसे पहले साजिद खान (Sajid Khan) की बहन और फिल्म मेकर फराह खान (Farah Khan) की एंट्री होने वाली है। फराह घरवालों के साथ जमकर मस्ती करती हैं। उन्होंने प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) को घर की दीपिका पादुकोण कहा। कलर्स टीवी ने हाल ही में प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फराह सबसे पहले भाई साजिद खान से मिलती हैं। साजिद को देखते ही फराह रोने लगती हैं। फराह साजिद से कहती हैं उनकी मां को उन पर बहुत गर्व है। इसके बाद फराह अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से मिलती हैं। फराह साजिद से कहती हैं तुम लकी हो तुम्हें ये मंडली मिली। फराह कहती हैं कि मुझे इस शो से तीन भाई मिले हैं।

फराह घरवालों के लिए कुछ स्पेशल डिशेज भी लेकर जाने वाली हैं। फराह सुंबुल तौकीर खान से कहती हैं कि साजिद अपनी सभी बहनों को इसी तरह से परेशान करता है। जैसे वो तुम्हें कर रहा है।

भाई साजिद खान से मिलकर रो पड़ीं फराह खान

फराह ने शालीन और प्रियंका को घर के शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण कहा। फराह ने सभी घरवालों की गेम की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रियंका चौधरी को अंकित गुप्ता का खास मैसेज दिया। उन्होंने प्रियंका से कहा कि वो तुम्हें बहुत मिस कर रहा है। टीना को बताया कि अब तुम्हारी मम्मी भी स्टार बन गई हैं। उन्होंने शालीन की मॉम से लड़ाई भी की। फराह को देखकर सभी घरवाले काफी खुश हो जाते हैं।

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स पिछले तीन महीने से बंद है। फैमिली वीक में परिवार वालों से मिलकर सदस्य काफी इमोशनल हो जाएंगे। ये हफ्ता घरवालों के लिए काफी खास होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article