टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शिव और निम्रत के बीच बढ़ी नजदीकियां, छोटी सरदरानी ने गाया इस प्यार को क्या नाम...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 8, 2023, 11:01 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शिव और निम्रत की नजदीकियां बढ़ रही हैं। कलर्स टीवी की तरफ से एक प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में निम्रत शिव से अपने दिल की बात कहती हुई दिखाई दे रही हैं। क्या निम्रत के दिल में है शिव के लिए प्यार।

Image

shiv and nimrit (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 चर्चा में छाया हुआ है। शो में निम्रत और शिव की दोस्ती फैंस को बेहद पसंद है। दोनों ने घर में हमेशा एक- दूसरे के प्रति अपनी दोस्ती निभाई है। शिव इस घर में सबसे ज्यादा निम्रत, स्टैन, साजिद खान और अब्दू रोजिक से जुड़े हुए है। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में शिव और निम्रत के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में निम्रत शिव से कहती हैं कि अगर मैं घर से किसी से अनफिल्टर्ड जुड़ी हुई तो वो तू है। मुझे पता है निम्रत सच्ची और इमोशनल गर्ल है। मैं तुझ पर अपना हक जमाती हूं तो तू क्यों नहीं जमाता है। शिव कहते हैं तू गुस्सा होती है तो मैं तुझे मनाता हूं। लेकिन जब मैं गुस्सा होता हूं तो तू मुझे नहीं मनाती हैं। इस पर निम्रत शिव से सॉरी कहती हैं। तुझे वो नहीं दिखता है क्या?

वीडियो में निम्रत आगे इस प्यार को क्या नाम दूं गाना गाते हुए और नाचती हुई नजर आती हैं। निम्रत इस दौरान बेहद खुश नजर आती है। निम्रत और शिव ने हमेशा अपनी मंडली का साथ दिया है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों की एंट्री होने वाली है।

शिव और निम्रत के बीच बढ़ी नजदीकियां

सोशल मीडिया पर निम्रत और शिव का वीडियो वायरल हो रहा है। क्या एक्ट्रेस के दिल में है शिव के लिए प्यार? फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। घर में इस हफ्ते फैमिली वीक होने वाला है। फैमिली वीक में कंटेस्टेंट्स से मिलने परिवार के सदस्य पहुंचे। घरवालों के देखकर फैंस हुए इमोशनल। घर में साजिद खान की बहन फराह खान की एंंट्री हुई। साजिद को देखकर फूट- फूटकर रोने लगीं फराह खान।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article