टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के सामने शालीन भनोट ने खोली टीना दत्ता के प्यार की पोल, बोले- इस लड़की ने मुझे बेवकूफ...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 9, 2023, 12:02 AM IST

Bigg Boss 16: टीना दत्ता और शालीन भनोट का लव एंगल सुर्खियों में है। एक पल में दोनों एक- दूसरे से प्यार जताते हैं तो दूसरे पल ही झगड़ते हुए दिखाई देते हैं। शालीन ने अपनी दोस्त प्रियंका चौधरी से टीना दत्ता को लेकर बात की। शालीन ने कहा कि मेरी गलती हुई कि मैंने भरोसा किया।

Image

shalin and priyanka choudhary (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) का लव एंगल सुर्खियों में छाया हुआ है। वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने भी टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते को लेकर सवाल पूछे थे। घर में भी दोनों का रिश्ता हॉट टॉपिक बना हुआ है। शालीन भनोट टीना दत्ता के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार कर चुके हैं। वहीं, टीना दत्ता कभी अपने प्यार का इजहार करती हैं तो दूसरे ही पल उनसे दूरी बनाकर झगड़ने लगती हैं। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में शालीन और प्रियंका बैठे हुए नजर आ रहे हैं। शालीन प्रियंका से अपने और टीना के रिश्ते को लेकर बाते करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में प्रियंका शालीन से पूछती हैं कि क्या हुआ? इतना क्यों तुम हार्ट ब्रोकन फील कर रहे हो? वो कहते हैं ये लड़की मुझे बवकूफ बना रही हैं। प्रियंका कहती हैं शालीन क्या आपको पता नहीं था। मैंने तो उसे भी कहा था जहां वो गलत थी। शालीन कहते हैं आप बताओं एक दिन में प्यार खत्म हो जाता है। मेरी गलती हुई की उसने जो कहा मैंने मान लिया। उसने कहा कि हमारे प्यारे- प्यारे छोटे बच्चे होंगे। मैंने देखा था कि लड़के ऐसा करते हैं। लेकिन यहां तो लड़की ने ही बेवकूफ बनाया।

शालीन ने प्रियंका के सामने खोली टीना की पोल

शालीन और टीना दत्ता का रिलेशनशिप किसी को समझ नहीं आ रहा है। टीना कहती हैं कि तुम मुझे विक्टिम बना रहे हो। सोशल मीडिया पर यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर अलग- अलग राय रखते हैं। घर में शालीन और प्रियंका चौधरी के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर साथ में घर में बैठे हुए नजर आते हैं। पिछले दिनों प्रियंका और शालीन के बीच टास्क की वजह से जमकर झगड़ा हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article