टीवी मसाला

'बिग बॉस 16' फेम Shiv Thakare ने गुपचुप रचाई शादी? मिस्ट्री गर्ल संग फोटो शेयर कर बोले- आखिरकार...

Shiv Thakare Shares Photo With Mystery Girl In Wedding Attire: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह शादी के आउटफिट में नजर आए। वहीं उनके साथ एक हसीना भी दिखी, जिन्होंने शिव का हाथ थामा हुआ था।

Image

फोटो क्रेडिट- शिव ठाकरे इंस्टाग्राम

Shiv Thakare Shares Photo With Mystery Girl In Wedding Attire: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने अपने अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस मराठी' में तो जीत दर्ज की ही थी, वहीं 'बिग बॉस 16' में भी वह फिनाले तक गए थे। शिव ठाकरे रियलिटी शो किंग तो बन ही चुके हैं, साथ ही एक्टिंग की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। लेकिन इन सबसे इतर शिव ठाकरे ने हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) फोटो में दूल्हा बने दिखाई दिये। उनके साथ एक लड़की भी नजर आई, जिसने साड़ी पहनी हुई थी और शिव ठाकरे का हाथ थामा हुआ है।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को साझा करते हुए शिव ठाकरे ने लिखा, "आखिरकार...।" 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे की तस्वीर देख अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि शिव ठाकरे ने गुपचुप शादी कर ली है। ऐसे में विक्की जैन और आकांक्षा पुरी ने तो उन्हें बधाइयां दीं ही। साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर शिव ठाकरे को खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि शिव ठाकरे ने शादी नहीं की है, बल्कि तस्वीर के पीछे का सच कुछ और ही है।

शूटिंग से जुड़ी है शिव ठाकरे की तस्वीर

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की इस फोटो को देख एक यूजर ने लिखा, "शूट चल रहा है। झूठ मत बोलो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "शिव की शादी और वो भी इतने चोरी-छुपे। शूट है ये।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये पक्का शूट है।" चौथे यूजर ने लिखा, "शूट वाला कॉन्ग्रेचुलेशन।" शिव ठाकरे की तस्वीरों पर आए कमेंट्स ने असमंजस बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 16' फेम शिव की ओर से भी इस मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है कि ये सच में शादी है या फिर किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article