टीवी मसाला

Priyanka Chahar Chaudhary ने अंकित गुप्ता से चोरी-छिपे रचाई सगाई? फोटो शेयर कर कहा- 'मेरी हां है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 6, 2023, 10:04 AM IST

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस काफी प्यार करते हैं, दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने डायमंड रिंग की फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैंस उनकी और अंकित की सगाई की बात कर रहे हैं।

Image

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के चोरी-छिपे सगाई रचाने की खबर सामने आई है।
  • सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की पोस्ट वायरल हो रही है।
  • फैंस को अंकित और प्रियंका की जोड़ी काफी पसंद आती है।

Priyanka Chahar Chaudhary and Ankit Gupta: बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को फैंस काफी प्यार करते हैं, दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने डायमंड रिंग की फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैंस उनकी और अंकित की सगाई की बात कर रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में एक प्यारी सी डायमंड सी रिंग नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'और मेरी हां है।' सोशल मीडिय पर ये फोटो अब तेजी से वायरल हो रही है, बिग बॉस कंटेस्टेंट विकास मानकतला भी अंकित गुप्ता का नाम लेकर एक्ट्रेस को छेड़ रहे हैं। आइए प्रियंका की इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

हो गई अंकित-प्रियंका की सगाई?

प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की सगाई नहीं हुई है, दरअसल प्रियंका चौधरी ने यह पोस्ट एक डायमंड ब्रांड के प्रमोशन के लिए की है। इस पोस्ट के कैप्शन में ही प्रियंका ने इस बात की भी जानकारी दी है। प्रियंका चौधरी की इस फोटो पर कमेंट करते हुए विकास मानकतला ने लिखा, 'तो बात आगे बढ़ाई जाए फिर, बैंड बाजे के साथ बारात लेकर आएं, क्या कहते हो अंकित?' इसके साथ ही कई फैंस भी अंकित और प्रियंका की सगाई की बात कर रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि अंकित और प्रियंका ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

अंकित-प्रियंका को मिली चांद पर जमीन

अंकित गुप्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फैस ने चांद पर एक एकड़ की जमीन PriyAnkit के नाम पर खरीद कर उन्हें गिफ्ट की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article