टीवी मसाला

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: शादी के समय दीपिका- शोएब ने देखा था बुरा वक्त, बोलीं- सिर पर छत...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 5, 2023, 03:50 PM IST

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जिंदगी में बहुत स्ट्रगल की है।

Image

Dipika Kakkar and Shoaib Ibrahim (credit pic: instagram)

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim: दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंंग हैं। दीपिका और शोएब जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है। दीपिका और शोएब ने जनवरी महीने में फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर एयर होस्टेस की थी।

एक्ट्रेस ने कहा, मुबंई में वो अपनी मां के साथ एक पीजी में रहती थी। पैसों की कमी की वजह से उन्होंने बहुत कुछ देखा है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। इस दौरान मेरे माता- पिता ने बहुत साथ दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि शोएब ने मेरा बहुत साथ दिया।

दीपिका और शोएब ने साथ में किया स्ट्रगल

दीपिका ने कहा, मैंने और शोएब ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं। हमने मिलकर सभी प्रॉब्लम का सामना किया है। मैंने और शोएब ने हिट शोज करने के बावजूद बुरे दिन देखे हैं। हमारी शादी के आसपास भी बहुत बुरा फेज था। फाइनैंनशियल उतार- चढ़ाव हमारे जीवन का हिस्सा हैं और कभी भी आ सकता है। लेकिन जब आप आगे बढ़ना शुरू करते हैं और संपत्ति बनाते हैं तो आर्थिक रूप से मजबूत बनते हैं। पिछले बार जो हुआ उससे हमें राहत थी कि हमारे पास एक छत को है और अब हम अपने सपनों का घर बना रहे हैं। हमें कभी भी अपने संघर्षों और कठिनाइयों को नहीं भूलना चाहिए। जब भी हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो सतुष्टि और आभार मिलता है।

दीपिका कक्कड़ ने कई हिट टीवी शोज में काम किया है। एक्ट्रेस को शो ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article