टीवी मसाला

Bigg Boss 16 से निकलने के बाद अर्चना गौतन को मिली जान से मारने की धमकी, पिता ने लगाई गुहार- 'मेरी बेटी को बचा लो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 1, 2023, 02:17 PM IST

Archana Gautam Gets Death Threats: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम की जान को बड़ा खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में अर्चना के पिता ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी की जान खतरे में हैं। खुद अर्चना ने भी प्रियंका गांधी के PR के साथ लड़ाई की बात बताई है।

Image

Bigg Boss 16 contestant Archana Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम को मिली जान से मारने की धमकी।
  • अर्चना के पिता को सता रही है बेटी की चिंता।
  • प्रियंका गाधी के साथ हुआ अर्चना का विवाद

Archana Gautam Gets Death Threats: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) घर से निकलने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अर्चना गौतम के फैंस के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्चना गौतन के पिता को अपनी बेटी की जान की चिंता सता रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना गौतम के पिता ने इस बात का खुलासा किया है कि उनकी बेटी की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। खुद अर्चना ने भी प्रियंका गांधी के PR के साथ लड़ाई की बात बताई है। हाल ही में फेसबुक लाइव पर बात करते हुए अर्चना गौतम ने खुलासा किया था कि प्रियंका गांधी के पीआर ने उनके साथ बद्तमीजी की है और जेल में डालने की धमकी भी दी है। जिसके बाद उन्होंने भी प्रियंका के PR का बड़ा पलटवार किया है। इस सब के बाद अर्चना के पिता के खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

अर्चना गौतम की जान को खतरा

बिग बॉस 16 में खुलकर बात रखने की वजह से और रियल कैरेक्टर दिखाने के चलते उनके कई चाहनेवाले बन गए हैं। घर से निकलने के बाद भी अर्चना कई बिग बॉस की पार्टी में भी थिरकती हुई नजर आती हैं। अब अर्चना के पिता को उनकी बेटी की जान की चिंता सता रही है। उन्होंने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, 'संदीप सिंह से मेरी बेटी की जान को बड़ा खतरा है। मेरी बेटी के साथ कुछ भी हो सकता है। उसकी हत्या तक हो सकती है। मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी है और उनसे सुरक्षा की मांग की है।'

अर्चना के साथ हुआ बुरा बर्ताव

अर्चना गौतम के पिता ने बताया कि पहले प्रियंका गांधी की टीम ने अर्चना को रायपुर में बुलाया जिसके बाद उन्होंने प्रियंका ने अर्चना को मिलने भी नहीं दिया और बद्सलूकी भी की। अर्चना गौतम के पिता ने साफ कर दिया है कि वह इस तरह का बर्ताव नहीं सहने वाले हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article