बॉलीवुड

पश्चिम बंगाल में रणबीर-यश की 'Ramayana' होगी टैक्स-फ्री, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने की पुष्टि

Ramayana Declared tax-free in West Bengal: दशहरा के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर और यश की आने वाली फिल्म 'रामायण' को राज्य में टैक्स-फ्री करने की बड़ी घोषणा की है।

Image

पश्चिम बंगाल में 'रामायण' होगी टक्स फ्री (Pic Credit: Instagram)

Ramayana Declared tax-free in West Bengal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज का इंतजार फैन्स कर रहे हैं। 'रामायण' के रिलीज होने से पहले इस मूवी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में 'रामायण' को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया गया है। इतना ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी चर्चा में बनी हुई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas और बेटी Malti के साथ मनाया दशहरा, शेयर कीं बैक टू बैक कई पिक्स)

दशहरे पर 'रामायण' की गई टैक्स-फ्री घोषित

दशहरे के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रामायण को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। हाल ही में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान द केरल स्टोरी, द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्मों की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए श्रीकृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर फिल्में बनने को लेकर बात कही। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff ही नहीं, सलमान-अक्षय-आमिर भी थे निशाने पर !! पुलिस जांच में बड़ा खुलासा)

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को नमित मल्होत्रा और यश प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस मूवी में दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स का एक्सपीरियंस मिलने वाला है। दशहरे के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रामायण को टैक्स फ्री करने की घोषणा ने भी दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का उत्साह डबल कर दिया है।

इतनी हुई एडवांस बुकिंग

Sacnilk आंकड़ों के मुताबिक 'रामायण' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग में करीब 4.78 करोड़ रुपये के टिकट बेचे। महाराष्ट्र और दिल्ली का योगदान अहम बताया गया है। महाराष्ट्र से लगभग 1.41 करोड़ रुपये और दिल्ली से करीब 1.39 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई। गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी टिकटों की बिक्री अच्छी हुई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article