टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Episode 19, Highlights : टीना और शालीन में हुआ बड़ा झगड़ा, एमसी स्टैन ने उड़ाया अर्चना का मजाक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 11:32 PM IST

Bigg Boss Season 16, 19 Oct 2022 Episode 19 Highlights: बिग बॉस 16 का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। एमसी स्टैन की वजह से क्या टूट जाएगी टीना और शालीन भनोट की जोड़ी। दोनों के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हुआ नया टास्क।

Image

bigg boss 16 (image : instagram)

Bigg Boss 16 Highlight : टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Bos 16) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में आए दिन घरवालों की गेम बदलती हुई नजर आ रही है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में जहां पुरानी दोस्ती टूटती हुई नजर आ रही है तो वहीं, बनते रिश्ते बिगड़ते नजर आए। आज के एपिसोड में जहां एक तरफ प्रियंका और अंकित के बीच इमोशनल बॉन्ड दिखा तो दूसरी तरफ टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ।आइए बिना देर किए जानते हैं आज के एपिसोड में क्या - क्या हुआ। घर में 2 ग्रुप साफ दिख रहे हैं। शिव अब्दू से कहते हैं कि हमारे टीम में सिर्फ 5 पांच लोग है जिसमें से साजिद अलग हो चुके हैं।

शालीन एसमी स्टैन से पूछते हैं कि टीना ने तुमसे क्या कहा। एमसी कहते हैं कि टीना ने कहा, शालीन भरोसे के लायक नहीं है। आप उस पर डिपेंड नहीं हो सकते हैं। इस बात- चीत के दौरान सुंबुल भी एमसी की बातों में सहमती जताती है। ये सब जानकर शालीन बेहद दुखी हो जाते हैं। टीना और गौतम सुंबुल का मजाक उड़ाते है। सुंबुल ये सारी बातें शालीन को बताती हैं, जिसे जानकर वो और भड़क जाते हैं। सुंबुल को लेकर शालीन और गौतम का बहुत बड़ा झगड़ा हो जाता है। गौतम बोलते हैं वो मेरी दोस्त है मैंने उसे सबके सामने सब कहा है। वो कोई छोटी बच्ची नहीं है। इस झगड़े के बाद घर में दो ग्रुप बनते हुए नजर आए।

शालीन और टीना के बीच हुआ झगड़ा

बिग बॉस ने घरवालों को राशन टास्क दिया था। टास्क के दौरान जहां स्टैन ने अर्चना का मजाक उड़ाया। वहीं, राशन टास्क के बाद शालीन और टीना दत्ता के बीच हुआ झगड़ा। शालीन कहते हैं मुझे तुमसे लड़ना नहीं है। तुमने मुझे बहुत हर्ट किया है और टीना की कोई बात सुनने को तैयार नहीं होते हैं।

प्रियंका और अंकित का दिखा इमोशनल बॉन्ड

प्रियंका साजिद खान से बहस करते हुए कहती हैं कि आपने उन्हें और अंकित को क्यों अलग किया। साजिद कहते हैं मेरी कोई प्लानिंग नहीं थी। वो कहती हैं भले ही आपने कोई प्लानिंग नहीं की हो लेकिन शिव बहुत प्लान करता है। प्रियंका अंकित से कहती हैं कि मैं तुझे लेकर काफी इमोशनल हो जाती हूं क्योंकि मैं तुझसे प्यार करती हूं, इमोशनली जुड़ी हुई हूं। अंकित प्रियंका को समझाते हुए कहते हैं कि क्या मैं तुझसे जुड़ा हुआ नहीं हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article