टीवी मसाला

Bigg Boss 16: रिलेशनशिप में हैं निमृत कौर अहलूवालिया, छोटी सरदारनी के एक्टर माहिर पांधी को कर रहीं डेट?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 05:15 PM IST

Bigg Boss 16 Contestants Nimrit Kaur Ahluwalia in a relationship?: बिग बॉस-16 के विवार के एपिसोड में टीना दत्ता ने खुलासा किया कि छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया, बिग बॉस के घर के बाहर किसी को डेट कर रही हैं।

Image

Nimrit Kaur Ahluwalia

nimrit kaur ahluwalia in a relationship?: बिग बॉस 16 (BB16) में अब कंटेस्टेंट्स की पर्सनल लाइफ के सीक्रेट्स भी सामने आने लगे हैं। जैसा कि हमने देखा कि रविवार के एपिसोड में टीना दत्ता ने खुलासा किया कि छोटी सरदारिनी की एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया, बिग बॉस के घर के बाहर किसी को डेट कर रही हैं। ऐसे में अब ये सवाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ चुका है कि आखिर निमृत किसे डेट कर रही है? खबरों की मानें तो निमृत कौर अहलूवालिया के छोटी सरदारनी के को-स्टार माहिर पांधी के साथ रिलेशनशिप में होने की चर्चा है।

माहिर पांधी को अच्छा दोस्त मानती हैं निमृत

बिग बॉस-16 हाउस के अंदर बंद होने के लिए तैयार होने से कुछ दिन पहले निमृत कौर अहलूवालिया ने अपने एक्स ऑनस्क्रीन हीरो के साथ रिश्ते के बारे में बात की थी। निमृत ने कहा था, 'हम तब बहुत अच्छे दोस्त थे और अच्छे दोस्त बने रहे। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में, समान विचारधारा वाले लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल है और यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको उस पर टिके रहना चाहिए। साथ ही, मैं उनसे विभिन्न पहलुओं से रिलेटेड हूं। हम साधारण परिवारों से आते हैं और अपने लिए एक जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य को-स्टार्स भी मेरे दोस्त हैं। इस लिंक-अप का कारण यह हो सकता है कि मेरे अन्य दो को-स्टार्स की शादी हो चुकी है। अब जैसे ही कोई सिंगल सामने आता है, हर कोई अनुमान लगाने लगता है कि क्या कुछ पक रहा है। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और बस यही बात है।'

एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ने आगे कहा था, 'मैं अपने रिश्ते की स्थिति की घोषणा करना पसंद करूंगी, शायद जिस दिन मेरी शादी होगी और मेरे माता-पिता भी मेरे साथ इस तरह के बात को शेयर करने में सहज होंगे।'

बात अगर बिग बॉस के घर की करें तो ये अक्सर कई हस्तियों के लिए प्यार का अड्डा साबित हुआ है। इस बारे में निमृत ने कहा था, 'मैं वास्तव में नहीं जानती। अतीत में रिश्ते रहे हैं लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि जब आप घर के अंदर बंद होते हैं, तो आप अलग तरह से महसूस कर सकते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं बिग बॉस में प्यार की तलाश में जा रही हूं। प्यार पाने के लिए और भी जगहें हैं। मेरे लिए, यह शो अन्य चीजों के बारे में है और मैं इसे इसी तरह रखना पसंद करूंगा।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article