टीवी मसाला

सलमान के शो पर छलका मान्या सिंह का दर्द, बोलीं- डार्क स्किन टोन की वजह से नहीं मिला काम, पिता आज भी चलाते हैं ऑटो रिक्शा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 11:41 AM IST

Bigg Boss 16 : सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में साल 2020 की फेमिना मिस इंडिया रनरअप मान्या सिंह ने हिस्सा लिया। मान्या ने बताया कि पिछले 2 साल से उन्हें कोई काम नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि आज भी मेरे पिता ऑटो रिक्शा चलाते हैं।

Image

bigg boss 16 contestant manya singh (credit pic : instagram)

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का शानदार आगाज हो चुका है। इस बार शो में टीवी के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया। शो में टीना दत्ता, निमृत कौर अहलूवालिया, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, अब्दू रोजिक जैसे सितारों ने एंट्री की हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो में इस बार साल 2020 की मिस फेमिना इंडिया की रनरअप मान्या सिंह ने भी हिस्सा लिया है। मान्या ने शो में धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने कहा ईमानदारी और मेहनत से आप अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। सलमान के सामने छलका मान्या सिंह का दर्द। मान्या ने बताया कि मिस इंडिया जीतने के बावजूद मुझे 2 साल से कोई काम नहीं मिला है।

मान्या ने अपने फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बात करते हुए कि मेरे पिता ऑटो रिक्शा ड्राइवर हैं। उन्होंने आगे कहा, 'वो अभी भी ऑटोरिक्शा चलाते हैं और उनकी मां लोकल ट्रेन में सफर करती हैं। उन्होंने कहा, मुझे मिस इंडिया में पहुंचने के लिए छह साल लग गए'। सलमान ने इसका कारण पूछा, मान्या ने खुलासा किया कि मेरे माता- पिता नहीं चाहते थे कि मुझे पर जिम्मेदारियों का बोझ पड़े, इसलिए आज भी हम सिंपल जिंदगी जीते हैं।

स्किन टोन की वजह से मान्या को नहीं मिलता है काम

ब्यूटी क्वीन ने बताया कि मिस इंडिया जीतने के बावजूद मेरे पास दो साल से कोई काम नहीं था। मुझे कई बार अपनी डार्क स्किन की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। उन्होंने कहा, 'लोगों को लगता है कि मिस इंडिया जीतने के बाद जिंदगी बदल जाती हैं पर ऐसा नहीं होता है मेरे पास 2 साल से कोई काम नहीं था। कभी मुझे मेरे स्किन टोन की वजह से या किसी अन्य कारण से बोल दिया जाता था कि तुम्हें काम नहीं मिल सकता'।

मान्या ने कहा कि वो आज भी अपने पिता की ऑटो रिक्शा से ट्रैवल करती हैं, उन्हें कहीं भा जाना होता है तो अपने पिता से कहती हैं। अपनी कहानी सुनाते हुए मान्या थोड़ी इमोशनल हो गईं। सलमान ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि तुम्हें अच्छा काम जरूर मिलेगा। बिग बॉस के घर में जाने से पहले मान्या ने सलमान को रैंप वॉक पर चलने की कुछ टिप्स दिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article