टीवी मसाला

जब अब्दू रोजिक को टीचर ने खूब पीटा था, आई थीं गहरी चोटें, छोटी हाइट की वजह से सीनियर करते थे परेशान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:41 AM IST

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक एक हफ्ते के अंदर लोगों के चेहते बन गए हैं। उनकी क्यूटनेस पर हर कोई फिदा है। अब्दू रोजिक ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

Image

abdu rozik (instagram)

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस के घर में वो सबके चेहते बन गए हैं। तजाकिस्तानी रैपर फैंस को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। हर कोई उनकी क्यूटेनस पर फिदा है। सलमान खान भी अब्दू को बेहद पसंद करते हैं। अब्दू बिग बॉस के अब तक के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। छोटे से अब्दू ने कई मुश्किलों का सामना किया है। अब्दू ने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कई खुलासे किए हैं।

अब्दू ने यूट्यूबर Anas Bukhash को दिए इंटरव्यू में बताया कि छोटी हाइट होने की वजह से मुझे स्कूल से निकाल दिया गया था। उन्होंने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि एक बार मेरी टीचर ने मुझे बहुत पीटा था क्योंकि गेम के दौरान मैंने एक लड़की पर गलती से कागज का टूकड़ा फेक दिया था। लड़की ने मेरी शिकायत टीचर से कर दी थी और फिर उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा था। मेरे मुंह और कान तक सूज गए थे। मुझे काफी चोटे आई थी।

अब्दू को स्कूल में परेशान करते थे सीनियर

अब्दू ने बताया कि स्कूल के शुरुआती दिन ठीक थे, लेकिन जैसे - जैस वो बढ़ने लगे चीजें खराब होती गई। उन्होंने बताया कि मेरे क्लासमेंट्स अच्छे थे लेकिन स्कूल के सीनियर लड़के मुझे परेशान करते थे। वो मुझे रास्ते में रोककर मारते थे और मैं कुछ नहीं कर पाता था। मैं जानता था कि भगवान सब देख रहा है। मैं घर जाकर रोता था, क्योंकि मैं उन्हें मार नहीं सकता था।

अब्दू ने अपने सिंगिंग सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे बचपन से फेमस सिंगर्स के गाने सुनना पसंद था। मैंने उनसे इंस्पायर होकर 7 से 8 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। मैं बाजारों में गाना गाता था। आज अब्दू तजाकिस्तान के फेमस रैपर और सिंगर है। अब्दू ने हाल ही में अपना पहला हिंदी सॉन्ग छोटा भाईजान रिलीज किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article