Bigg Boss 16 : टीवी के सबसे पॉपुलर और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) की शुरुआत हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स ने घर में प्रवेश कर लिया है। शो में टीवी के जाने माने चेहरे नजर आ रहे हैं। इस बार बिग बॉस में सर्कस थीम है। बिग बॉस को लेकर दर्शकों काफी एक्साइटेड हैं। इस सीजन में 14 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है। सलमामन खान ने सभी कंटेस्टेंट का वेलकम किया। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ खुद बिग बॉस भी मैदान में उतरेंगे। इसकी पहली झलक मेकर्स ने शेयर कर दी है।
कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट वेकअप सॉन्ग के साथ उठते हैं। इसी के साथ बिग बॉस ने पहले ही दिन से गेम खेलना शुरू कर दिया। बिग बॉस ने 15 साल से चल रही परंपरा को तोड़ दिया है। बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को बताते हैं कि ये इस सीजन का आखिरी वेक अप सॉन्ग था। अब 5 मिनट के अंदर आप सभी बिग बॉस एंथम गाएंगे। इसके बाद बिग बॉस घरवालों को एंथम सॉन्ग लिखकर देते हैं, जिसे घरवाले गाते हैं।
बिग बॉस ने तोड़ी 15 साल पुरानी परंपरा
बिग बॉस ने शो के पहले ही दिन 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। ये तो गेम की शुरुआत है। इस बार का बिग बॉस काफी मजेदार होने वाला है। सलमान खान ने पहले ही खुलासा कर दिया था इस बार बिग बॉस में कई नियम टूटने वाले हैं, क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद गेम खेलेंगे। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट बिग बॉस के इस फरमान से नाखुश है क्योंकि उन्हें समझ नहीं आता है कि वो सुबह कैसे उठेंगे?
बिग बॉस के घर में प्रवेश करने वाले साजिद खान थे आखिरी कंटेस्टेंट
डायरेक्टर साजिद खान घर में प्रवेश करने वाले आखिरी कंटेस्टेंट थे। साजिद खान से बातचीत के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल का मैसेज दिखाया। साजिद ने शहनाज गिल को अपनी छोटी बहन बताते हैं। साजिद ने घर में प्रवेश करने के बाद सभी कंटेस्टेंट का अभिवादन किया और इसी के साथ कल का प्रीमियर खत्म हो गया।
