टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम हुईं घर से बेघर, क्या शिव संग हुई मार-पीट थी वजह?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 9, 2022, 03:36 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। घर में अर्चना गौतम और घरवालों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अर्चना को घर से बाहर कर दिया है।

Image

Archana Gautam and Shiv Thakare (image : instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में इन दिनों जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के नए कैप्टन अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) है। उनकी कैप्टेंसी में जहां ज्यादातर घरवाले खुश थे। वहीं की कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) नाखुश थी। वो अब्दू को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी। अर्चना ने अब्दू की कैप्टेंसी पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद घरवाले उनके खिलाफ हो गए थे। अर्चना गौतम को लेकर बिग बॉस के घर से बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस को घर से फिजिकल वायलेंस की वजह से बाहर निकाल दिया गया है।

खबरों के मुताबिक अर्चना गौतम और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान अर्चना ने अपना आपा खो दिया और उनके साथ हिंसा की। बिग बॉस ने कुछ देर के लिए लाइव फीड बंद कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, अर्चना को आधी रात 3 बजे शो से बाहर निकाल दिया गया। इस खबर को जानने के बाद अर्चना के फैंस दुखी हो सकते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना था कि अर्चना बिग बॉस की क्वीन है।

अर्चना गौतम हुईं शो से बाहर!

अर्चना और शिव के बीच के झगड़े के बारे में तो नहीं पता, लेकिन ये झगड़ा शायद अब्दू रोजिक को लेकर हुआ है। अर्चना गौतम अब्दू की कैप्टेंसी को लेकर नाराज थी। उन्होंने अब्दू के कैप्टेंसी में कोई भी काम करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं अर्चना की वजह से पहली बार अब्दू रोजिक का गुस्सा सातवें आसमान पर था।

अर्चना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैंन फॉलोइंग है। वो घर के हर मुद्दे में बोलती है। घर के ज्यादातर सदस्य अर्चना से परेशान है। उनका घर में कोई दोस्त नहीं है। अर्चना की दोस्त प्रियंका चौधरी से भी नहीं बनती हैं। पिछले दिनों दोनों का बहुत झगड़े हुए थे। अर्चना शो की शुरुआत हफ्ते से घर में चर्चा में बना रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article