टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी के नाम होगा बिग बॉस 16 का खिताब, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने किया दावा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 20, 2023, 08:19 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन में अब फिनाले में ज्यादा समय नहीं बता है, जिसके साथ ही अब सभी कंटेस्टेंट की नजरे बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पर टिकी हुई हैं, इस बीच अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने दावा किया है कि इस सीजन की विजेता प्रियंका चौधरी ही होने वाली हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने मेकर्स पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Image

Bigg Boss 16 Winner

KEY HIGHLIGHTS
  • शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने उठाए मेकर्स पर सवाल।
  • दोनों कंटेस्टेंट्स ने प्रियंका चौधरी के विनर होने की घोषणा की है।
  • शालीन भनोट ने कहा कि प्रियंका के यह पहले से ही पता है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 का अब आखिरी दौर शुरू हो गया है, और लगभग-लगभग सभी कंटेस्टेंट जानते हैं कि अब गेम में कौन कितना आगे है।

इस बीच अब ट्रॉफी को लेकर कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई तेज हो गई है। अब दोस्तों के बीच भी दुश्मनी पैदा होना जारी हो गया है। क्योंकि सभी की नजर बिग बॉस 16 की ट्रॉफी पर बनी हुई है। इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम और शालीन भनोट ने एक बड़ा दावा किया है, हालांकि इस दावे से प्रियंका चौधरी के फैंस काफी खुश हैं। दोनों कंटेस्टेंट ने दावा किया कि प्रियंका चौधरी ही इस सीजन की विजेता होने वाली हैं। और यह बात खुद प्रियंका भी जानती हैं। हालांकि यह बात कहते हुए शालीन और अर्चना ने मेकर्स पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

कलर्स का चेहरा बनेगा ट्रॉफी की वजह

शालीन भनोट ने प्रियंका चौधरी के बारे में बात करते हुए अर्चना से कहा, 'प्रियंका एक विनर की तरह रहती हैं, बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ जैसे उसे पहले से ही पता है कि ट्रॉफी वही जीतने वाली है, उसके हाव-भाव भी वैसे ही हैं, और मैं 100 प्रतिशत कह सकता हूं कि यह सीजन प्रियंका ही जीतने वाली हैं।' जिसके जवाब में अर्चना गौतम कहती हैं, 'भाई कलर्स का चेहरा है ना तो जीतेगी ही, अब हम लोगों का क्या है, हम तो बस कोशिश ही कर सकते हैं। बाकी सब तो उनके हाथ में ही है।'

क्या सच में प्रियंका बनेंगी विनर?

बता दें कि बिग बॉस में अब तक के ट्रेंड के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड करती हैं, उनकी गेम बिग बॉस फैंस को अच्छी लग रही हैं। हालांकि बिग बॉस मराठी के विजेता शिव ठाकरे से प्रियंका को तगड़ा कॉन्पिटिशन मिल सकता है। अभी तक के ट्रेंड के प्रियंका चौधरी के बिग बॉस जीतने के चांस काफी अधिक हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article