टीवी मसाला

Bigg Boss 16 की विनर होगी टीवी की ये हसीना, फैंस ने कहा-'अब दूर-दूर तक कोई नहीं...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 08:34 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। इस बीच फैंस ने विनर के नाम को लेकर संभावनाएं जतानी शुरू कर दी हैं। बिग बॉस के दर्शकों का मानना है कि ज्यादातर सीजन की तरह इस बार भी टीवी चैनल कलर्स का सितारा ही बिग बॉस का विनर होने वाला है।

Image

Tina Dutta, Nimrit Kaur Ahluwalia and Tina Dutta

KEY HIGHLIGHTS
  • फैंस लगातार बिग बॉस 16 के विनर की प्रेडिक्शन कर रहे हैं।
  • दर्शकों का मानना है कि कलर्स का सितारा ही विजेता बनेगा।
  • बिग बॉस फैंस मेकर्स पर भेदभाव करने का भी आरोप लगा रहे हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन को शुरू हुए अब 100 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है। इस बीच अब यह सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस बीच फैंस ने भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट बना लिए हैं। हर कोई जानना चाहता है कि बिग बॉस 16 का विनर (Bigg Boss 16 Winner) कौन सा कंटेस्टेंट होने वाला है। बिग बॉस के फैंस लगातार मेकर्स पर कंटेस्टेंट के बीच भेदभाव करने का आरोप लगाते हैं, इस सीजन में भी बिग बॉस के मेकर्स पर लगातार कलर्स के सितारों के गेम में सहूलियत देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि मेकर्स प्रियंका चाहर चौधरी और निमृत कौर आहलूवालिया में से किसी एक कंटेस्टेंट को बिग बॉस 16 का विजेता बनाना चाहते हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी होंगी विजेता?

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उदारियां फेम टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ही बिग बॉस सीजन 16 की विजेता होने वाली हैं। खबरी की रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि विजेता की रेस में कोई और कंटेस्टेंट दूर-दूर तक नहीं है। अब लड़ाई केवल दूसरी पोजीशन के लिए हो रही है। हालांकि कई फैंस का मानना है कि बिग बॉस मराठी के विनर शिव ठाकरे भी प्रियंका चौधरी को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं फैंस तो मेकर्स पर निमृत को भी जबरदस्ती फाइनलिस्ट बनाने का आरोप लगा रहे हैं।

क्या भेदभाव करते हैं बिग बॉस?

इस बीच दर्शकों का मानना है कि निमृत कौर आहलूवालिया ने इस सीजन में कोई योगदान नहीं दिया है, बावजूद इसके उन्हें इस महत्वपूर्ण समय में बिना कुछ किए कप्तानी सौंपी गई और टिकट टू फिनाले जीतने का भी मौका दे दिया। यही वजह है कि फैंस लगातार इस बात की संभावना जता रहे हैं कि प्रियंका चौधरी ही विजेती बनेंगी क्योंकि वह कलर्स का चेहरा हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article