टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से बाहर हुए अब्दु रोजिक, क्या साजिद खान का मजाक पड़ा भारी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 08:13 AM IST

Bigg Boss 16, Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के घर में अब एक बड़ा मोड़ आने वाला है। बिग बॉस के एक प्रोमो से सभी फैंस की जान हलक में अटक गई है। दरअसल बिग बॉस के नए प्रोमो में सभी के चहेते अब्दु रोजिक को बिग बॉस के घर से बाहर आने के लिए कहा जा रहा है।

Image

Abdu Rozik gets Eliminated from bigg boss 16

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में सबसे ज्यादा पसंदीदा कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक (Abdu Rozik), फैंस के साथ ही घर वालों के भी चहेते हैं। अब बिग बॉस के नए प्रोमो में खुलासा किया गया है कि अब्दु रोजिक को घर से बाहर (Abdu Rozik Eliminated) निकाला जा रहा है। जारी प्रोमो में बिग बॉय यह कहते हुए नजर आते हैं कि अब्दु आप घरवालों से विदा लेकर मुख्य दरवाजे से बाहर आ जाएं। जिसके बाद बाकी घरवालों के साथ ही अब्दु के भी आंसू निकल जाते हैं। बिग बॉस के इस प्रोमो से सभी फैंस की जान हलक में अटक गई है। क्या अब्दू को सच में घर से बाहर किया जा रहा है, या फिर ये भी कोई मजाक ही है। आइए जानते हैं बिग बॉस के घर से अब्दु के बाहर आने की क्या वजह है।

क्या साजिद का मजाक पड़ा मंहगा?

साजिद खान ने अब्दु के साथ हाल ही में एक बड़ा ही भद्दा मजाक किया था, निमृत के जन्मदिन पर उन्होंने अब्दु की पीठ पर 'आई लव यू' की जगह 'आई लव टट्टी' लिख दिया, जिसके बाद अब्दु की टीम से इसकी बिग बॉस के मेकर्स से आधिकारिक रूप से कम्पलेंट भी की है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यही वजह है जिससे अब्दु को बिग बॉस के घर से बेघर किया जा रहा है। हालांकि सच कुछ और ही है।

मेडिकल ग्राउंड पर किया बाहर

बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में यह साफ किया गया है कि अब्दु को मेडिकल ग्राउंड पर कुछ समय के लिए घर से बाहर किया गया है, हालांकि उनकी जल्द ही शो में वापसी हो जाएगी। फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, अभी अब्दु रोजिक लम्बे समय तक बिग बॉस के घर में टिकने वाले हैं। अब्दु के घर से जाने की बात से पूरा घर इमोशनल हो जाता है और फूट-फूट कर रोने लगता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article