टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक को मिला सलमान खान का सपोर्ट, साजिद खान को सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 16, 2022, 08:46 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज शुक्रवार का वार एपिसोड में सलमान खान, साजिद खान की क्लास लगाने वाले हैं। दरअसल सलमान खान का मानना है कि साजिद, अब्दु रोजिक की निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर फीलिंग्स का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसको लेकर सलमान उन्हें खरी-खोटी सुनाने वाले हैं

Image

Salman Khan on Sajid Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान लगाएंगे साजिद खान की क्लास।
  • अब्दू की फीलिंग्स का मजाक उड़ाते हैं साजिद खान।
  • बिग बॉस वीकेंड का वार एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में आज शुक्रवार का वार (Bigg Boss Weekend Ka Vaar) एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) हर बार की तरह कंटेस्टेंट की क्लास लेने वाले हैं। इस बार भाईजान के निशाने पर होंगे साजिद खान। दरअसल सलमान खान का मानना है कि साजिद, अब्दु रोजिक को गलत रास्ता दिखा रहे हैं। वह अब्दू की निमृत कौर आहलूवालिया को लेकर फीलिंग्स का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसको लेकर सलमान, साजिद को खरी-खोटी सुनाने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान खान, साजिद के उस आइडिया पर भी सवाल खड़ा करते नजर आएंगे, जिसमें वह निमृत के जन्मदिन पर अब्दु को अपनी बॉडी पर हैप्पी बर्थडे लिखने के लिए कहते हैं।

सलमान का मानना है एक तरह तो तुम अब्दु की फीलिंग्स को बढ़ावा देते हो वहीं दूसरे ओर उसे निमृत से बात करने से मना कर देते हो। इन सब से अब्दु की फीलिंग्स का बाहर मजाक बनकर रह गया है।

साजिद खान की लगेगी क्लास

आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, साजिद खान से कहते हैं, 'निमृत के जन्मदिन पर तुमने अब्दु को उसका नाम अपनी बॉडी पर लिखने का आइडिया दिया, जिसके बाद जब अब्दू ने 'आई लव यू' लिखने के लिए कहा तो तुम लोगों ने 'आई लव टट्टी' लिख दिया जो बड़ा ही भद्दा मजाक था। एक तरफ आप अब्दु की फीलिंग्स को बढ़ाने का काम करते हो वहीं दूसरी ओर आप उसे समझाते हो कि निमृत का बाहर बॉयफ्रेंड है और तुम्हे उससे बात नहीं करनी चाहिए।'

सलमान खान आगे बोलते हैं कि साजिद को एक स्टैंड लेना चाहिए, वह बार-बार चीजों को कन्फ्यूज कर रहे हैं।

इसके साथ ही सलमान खान ने अब्दु के साथ इस तरह के बरताव के लिए साजिद और शिव को फटकार भी लगाई हैं। वहीं दूसरे ओर आज बिग बॉस के सेट पर विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की एंट्री भी होने वाली हैं, दोनों अपनी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' को प्रमोट करते नजर आएंगे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article