टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'Laila Main Laila' गाने पर शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 14, 2023, 01:42 PM IST

Bigg Boss 16: फिल्ममेकर फराह खान ने अपने घर पर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के लिए एक बेहतरीन पार्टी का आयोजन किया है। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फराह खान की पार्टी से अब अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे के डांस की वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

Abdu Rozik and Shiv Thakare Dance

KEY HIGHLIGHTS
  • फराह खान की पार्टी में जमकर नाचे शिव और अब्दु।
  • अब्दु और शिव लैला मैं लैला गाने पर नाच रहे हैं।
  • दोनों के डांस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 के बाद अब कंटेस्टेंट पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी फिल्ममेकर फराह खान ने अपने घर पर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट के लिए एक बेहतरीन पार्टी रखी है। फराह खान की में विनर एमसी स्टैन से लेकर रनर अप शिव ठाकरे समेन सभी कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। फराह खान की पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पहले अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अब अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे के डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक सन्नी लिओन के फेमस गाने लैला मैं लैला पर डांस करते देखे जा सकते हैं। इस गाने पर नाचते हुए अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे काफी क्यूट लग रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

शिव और अब्दु का क्यूट डांस

बिग बॉस 16 के रनर अप शिव ठाकरे और सबसे चहेते कंटेस्टेंट में से अब्दु रोजिक का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में शिव और अब्दु लैला मैं लैला पर डांस करते देखे जा सकते हैं। इस गाने पर नाचते हुए अब्दु रोजिक काफी क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कई लोगों का मानना है कि शिव और अब्दु का बॉन्ड काफी प्यारा है और दोनों एक साथ जिगरी दोस्त की तरह लगते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शिव और अब्दु को साथ में इस तरह नाचते हुए देखकर मेरा तो दिन बन गया है।'

फराह खान की पार्टी में जमकर नाचे कंटेस्टेंट

फराह खान की पार्टी से कंटेस्टेंट के डांस के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के डांस वीडियो देखकर फैंस का मजेदार रिएक्शन सामने आ रहा है। बिग बॉस के सीजन में एक दूसरे से लड़ने वाले कंटेस्टेंट अब एक साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article