टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित की गलती पड़ेगी प्रियंका पर भारी, घर में होगी अर्चना गौतम की वापसी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 12, 2022, 06:19 PM IST

Bigg Boss 16: आज का वीकेंड का वार एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। घर में वरुण धवन, कृति सेनन, सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी संग होगी जमकर मस्ती। वहीं, अर्चना गौतम कर सकती हैं घर में वापसी।

Image

bigg boss 16 (image : instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 (Bigg boss 16) में आज वीकेंड का वार एपिसोड है। दर्शक शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का पूरे हफ्ते बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के फैंस हमेशा की तरह इस बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि सलमान किसकी क्लास लगाएंगे और किसे मिलेगी तारीफ। ये हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। आज के एपिसोड में जहां सलमान करेंगा किसी एक सदस्य को घर से बेघर। वहीं, घर में आएंगे वरुण धवन (Varun Dhawan), कृति सेनन (Kriti Sanon) से लेकर सनी लियोनी तक खास मेहमान। आज का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है।

वरुण और कृति सलमान संग करेंगे जमकर मस्ती

वरुण धवन और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में बिजी हैं। सलमान वरुण और कृति के साथ गेम खलते हैं। इसके बाद दोनों ने घरवालों के साथ जमकर डांस किया और मस्ती की। वरुण घर के लड़कों से कहते हैं कि आपको अपने रोमांटिक डांस से कृति को प्रपोज करना है। इसके अलावा घर में अर्जुन बिजलानी और सनी लियोनी पहुंचते है। दोनों ने घरवालों से पूछा कि आपको बताना है कि दिल किसने जीता और किसने तोड़ा है?

अंकित का गलत फैसला पड़ेगा प्रियंका पर भारी

सलमान कहते हैं कि आज इस हफ्ते कौन घर से बेघर होने वाला है? इससे पहले वो अंकित और प्रियंका से पूछते कि क्या आप दोनों अपने -अपने लिए गेम खेल रहे हों? इसके जवाब में अंकित और प्रियंका हां कहते हैं। इसके बाद सलमान बताते है कि प्रियंका आप बाहर जा रही हो। ये जानने के बाद अंकित काफी मायूस हो जाते हैं। अंकित कहते हैं कि सर ये मेरी गलती है।

क्या घर में होगी अर्चना की वापसी

फिजिकल होने की वजह से बिग बॉस ने अर्चना गौतम को घर से बेघर कर दिया है। कई सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया जा रहा है कि अर्चना घर में दोबारा वापसी कर सकती हैं। हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऐसा ऑफिशियल स्टेंटमेंट नहीं आया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article