Bhavika Sharma & Shakti Arora: टीवी दुनिया में कई ऐसे ऑनस्क्रीन जोड़ी रह चुकी हैं जिन्हे दोबारा साथ देखने के लिए फैंस अपनी आखियाँ बिछाए रहते हैं। इस लिस्ट में एक नाम मशहूर है सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' सवी और ईशान का किरदार निभा चुके भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की। दोनों ने सीरियल में अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से आग लगा दी थी। हालांकि कहानी में लीप आ गया था जिसके चलए शक्ति अरोड़ा को शो से बाहर कर दिया। अब इस आइकोनिक जोड़ी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन इनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
मीडिया पोर्टल 'गॉसिप टीवी' के मुताबिक टीवी एक्टर्स भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को एक नए प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कलर्स टीवी पर एक नया शो लॉन्च होने वाला है जिसे प्रोड्यूस करेंगी रश्मि शर्मा। मेकर्स की अपने शो के लिए पहली पसंद भाविका और शक्ति ही हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों एक साथ दोबारा स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इसकि जानकारी सामने नहीं आई है कि सीरियल का नाम और कहानी क्या होगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस खुश हो उठे। एक यूजर ने कमेन्ट सेक्शन में लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि कम से कम इस बार इन दोनों को एक अच्छी राइटर टीम मिलेगी जो उनके किरदारों के साथ न्याय कर सके। उनका पिछला शो सबसे बुरा था। जिस तरह से लीड किरदार को मारा गया, उसके बारे में न बताना ही बेहतर है। इन दोनों अच्छे कलाकारों के लिए एक अच्छे शो की उम्मीद है।'
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इशवी को दोबारा देखने में मजा आएगा।' बता दें सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इसी साल के शुरुआत में ताला लगा दिया था। 5 साल बाद ही शो को टीआरपी लिस्ट में गिरती हुई टीआरपी के कारण बंद कर दिया गया। भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा दोनों ही अभी अपनी पर्सनल लाइफ में बीजी हैं।
