YRKKH Spoiler 1 October: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड कि शुरुआत होती है कावेरी से जो भूत बन सुंदर से गुनाह कबूल करा रही है। इस दौरान अभिरा और अरमान देखेंगे कि कावेरी का मेकअप छूट रहा है पसीने के कारण। सुंदर कबूलेगा कि जो रिज़ॉर्ट के पीछे मालिक थे वो विदेशी थे, टैक में हेरा फेरी कर उसने उन्हे वहाँ से भगा दिया। अब अभिरा और कावेरी को इस रिज़ॉर्ट से भगाने के लिए उसने भूत होने की झूठी खबर फैलाई ताकि उसे ये रिज़ॉर्ट वापिस मिल जाए। तभी सुंदर को पता चल जाएगा कि चुड़ैल कोई और नहीं बल्कि कावेरी और उसके कनफेशन को रिकार्ड कर लिया गया है। गीतांजली के हाथ में अरमान का फोन हाथ लग जाएगा जिसमें सुंदर की रिकॉर्डिंग है कि तभी वो कावेरी को भूत वाले मेकअप में देख लेगी। डर के चलते गीतांजली बेहोश हो जाएगी और फोन जमीन पर गिर जाएगा कि सुंदर उसे पैरों से तोड़कर सबूत को बर्बाद कर देगा।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) एपिसोड में आगे पोद्दार हाउस में कियारा को सभी प्यार देंगे ताकि उसे नशे से लड़ने की हिम्मत मिल सके। इस दौरान कियारा को एक दोस्त का मैसेज आएगा कि वो ड्रग्स लेकर पोद्दार निवास के बाहर खड़ा है। मसूरी में अगली सुबह अभिरा फूड फेस्टिवल मुकाबले के लिए तैयार करेगी। अभिरा अरमान संग फॉर्मल तरीके से बात करेगी तो उसे बुरा लगेगा। अरमान अभिरा की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाएगा कि तभी वहाँ गीतांजली आ पहुंचेगी। अभिरा के चलते गीतांजली अरमान को वहाँ से अपने साथ ले जाएगी।
सीरियल में आगे वीडियो कॉल पर विद्या अरमान और गीतांजली को एक मंदिर में दर्शन करने भेजेगी ताकि दोनों का रिश्ता जन्मों तक बंधा रहे। विद्या पूरी कोशिश कर रही है कि गीतांजली अरमान के दिल में जगह बना सके। ये सब बातें काजल सुन लेगी और कहेगी कि तलाक के पेपर्स पर साइन करने से रिश्ते नहीं टूट जाते। आज भी अभिरा और अरमान भले ही पति-पत्नी नहीं लेकिन दोनों एक दूजे को आज भी प्यार करते हैं। दूसरी तरफ मायरा अभिरा को बताएगी कि अरमान और गीतांजली कमरा बंद कर अंदर बैठे हैं। ये सुन अभिरा को घबराहट होने लगती है।
