टीवी मसाला

भाबीजी घर पर हैं में नशा बंद कराते ही खुद जाम छलकाती दिखीं Saumya Tandon, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल

Saumya Tandon Drinking Video: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की जन्मदिन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर उन्हे बुरी तरह लोग ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी पार्टी में नशीले पदार्थ का सेवन करती हुई नजर आई।

Image

Saumya Tandon Drinking Video

Saumya Tandon Drinking Video: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन कई समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक्टिव रहती हैं। भाभी जी घर पर हैं शो में आज भी सौम्या का किरदार अनीता लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन पार्टी की वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोग सौम्या को ट्रोल करने से नहीं हट रहे। आखिर उस जन्मदिन कि वीडियो में एक्ट्रेस ने ऐसी क्या हरकत की जिससे लोग गुस्सा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कल 3 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया जिसके शानदार पार्टी भी की थी। वीडियो में एक्ट्रेस ड्रिंक करती हुई नजर आई और एक दोस्त ने सौम्या को पूरी बॉटल पिलाई। बस फिर यही देख सौम्या के फैंस भड़क गए और ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि शो भाभी जी घर पर हैं में अपने शराब बंद की थी अब खुद ही पी रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा 'भाभी जी ये चीज सेहत के लिए हानिकारक है कृप्या कर ये ना पियें। इंटरनेट पर यह वीडियो आग कि तरह वायरल हो रही है।

बात दें एक्ट्रेस ने साल 2019 में बेटे मिरान को जन्म दिया था जो अब पाँच साल का है। लोगों काफी समय से एक्ट्रेस को फिर एक बार छोटे परदे पर देखना चाहते हैं लेकिन इस पर सौम्या का कोई बयान सामने नहीं आया है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के कुल 1.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article