टीवी मसाला

पहले प्यार को पाने की खातिर जादू-टोने तक पहुंच गई थीं Divyanka Tripathi, फिर यूं हुई विवेक दहिया से मोहब्बत

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Anniversary: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की आज सालगिरह है। उनकी प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प अंदाज में शुरू हुई थी।

Image

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Anniversary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया की प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं। आज दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी की 10वीं सालगिरह है। यूं तो कहा जाता है कि दोनों की अरेंज मैरिज थी, लेकिन असल में उनकी प्रेम कहानी बेहद फिल्मी है। विवेक दहिया, दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में मरहम बनकर आए थे। जहां पहले ब्रेकअप से दिव्यांका त्रिपाठी बिल्कुल टूट गई थीं तो वहीं विवेक दहिया की मौजूदगी ने दिव्यांका त्रिपाठी को फिर से प्यार करना सिखा दिया। तो चलिए एक नजर डालते हैं दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की प्रेम कहानी पर-

इस टीवी एक्टर के प्यार में दीवानी थीं दिव्यांका त्रिपाठी

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) एक वक्त पर एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर चुकी हैं। दोनों ने सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया है। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का 8 साल का रिलेशनशिप था। लेकिन जहां दिव्यांका त्रिपाठी अपने रिश्ते को दूसरे स्तर पर लेकर जाना चाहती थीं तो वहीं शरद मल्होत्रा इसके लिए तैयार नहीं थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि शरद मल्होत्रा को अपनी जिंदगी में वापस लाने के लिए उन्होंने टोना-टोटका तक अपनाया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया, जब एक्ट्रेस ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 41 की उम्र में मां बनीं Divyanka Tripathi को किस बात का पछतावा? जुड़वां बेटों का वीडियो शेयर कर लिखी दिल की बात

Divyanka Tripathi पहले ब्रेकअप से टूट गई थीं

Divyanka Tripathi पहले ब्रेकअप से टूट गई थीं

    दिव्यांका त्रिपाठी की जिंदगी में हुई विवेक दहिया की एंट्री

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की जिंदगी में विवेक दहिया ने एंट्री की। दोनों ने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में साथ काम किया था। जहां दिव्यांका शो की लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं विवेक दहिया साइड कैरेक्टर थे। दोनों की मुलाकात पंकज भाटिया ने कराई थी। विवेक दहिया पहले जहां दिव्यांका त्रिपाठी के दोस्त बने तो वहीं बाद में ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने पहली डेट पर जाने का फैसला किया और वहीं से उन्हें ये समझ आने लगा कि वे एक-दूजे के लिए ही बने हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक महीने के हुए Divyanka Tripathi के जुड़वां बेटे, पिता बने Vivek Dahiya ने इमोशनल वीडियो किया शेयर

    यूं हुई दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की मुलाकात

    यूं हुई दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया की मुलाकात

      यूं हुआ दिव्यांका को विवेक से प्यार

      दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विवेक दहिया की क्या चीज सबसे ज्यादा पसंद आई। एक्ट्रेस ने कहा, "वह एक इंसान के तौर पर मुझे पूरा करते हैं। मैं उन्हें जिंदगी के ऐसे दौर में मिली, जहां मैं बहुत नेगेटिव थी। लेकिन वो ऐसे बिल्कुल नहीं थे। जब कभी मैं भविष्य में काम न करने की चिंता करती तो वो कहते, 'तुम काम नहीं भी करो तो मैं काम करूंगा और सब चीजें ठीक होंगी।"

      Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने 2016 में रचाई शादी

      Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने 2016 में रचाई शादी

      2016 में रचाई शादी

      दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया ने बताया था कि उन्होंने शादी को दिमाग में रखते हुए ही डेटिंग शुरू की थी। बता दें कि दोनों ने परिवार की मौजूदगी में साल 2016 में भोपाल में धूम-धड़ाके से शादी की। उनकी शादी में खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई। विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद जुड़वा बच्चों के मम्मी-पापा भी बने।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article