Beyhadh 3: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर 'बेहद' एक रोमांटिक थ्रिलर सीरियल है। साल 2016 में इसका पहला भाग रिलीज हुआ था जिसमें टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और कुशाल टंडन नजर आए थे। इस सीरियल में साइको माया मेहरोत्रा का किरदार निभाकर जेनिफर ने लोगों का दिल ही नहीं बल्कि कई अवार्ड्स भी अपने नाम किये। पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने सीजन 2 भी लॉन्च किया था जो काफी अच्छा साबित नहीं हो पाया। लोगों के दिल में अब भी 'बेहद' को लेकर प्यार देख मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया। जल्द ही टीवी पर 'बेहद 3' लौटने वाला है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा बेहद अपने तीसरे सीजन के साथ छोटे परदे पर लौटेगा। इस सीरियल कि स्टार कास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।
रुमर्स हैं कि सीरियल 'बेहद 3' (Beyhadh 3) में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे टीवी एक्टर मोहसिन खान। ये वही मोहसिन खान (Mohsin Khan) हैं जिन्हे अपने सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक गोएनका का किरदार निभाते हुए देखा था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मोहसिन को घर-घर पहचान मिली। आखरी बार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहसिन को देखा और तभी से वे छोटे परदे से गायब चल रहे हैं। फैंस काफी टाइम से उम्मीद लगाए हुए बैठे थे कि मोहसिन स्क्रीन्स पर जल्द लौटे लेकिन अब लगता है ये इंतजार खत्म होने को आ गया है। हालांकि अभी तक मेकर्स और कलकरों की तरफ से इन रुमर्स पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर लीक हुई जेनिफर और मोहसिन के फैंस खुशी से झूठ उठे क्यूंकी उनके कलाकार अब स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।
सीरियल 'बेहद 3' में मोहसिन खान 7 साल उम्र में बड़ी जेनिफर विंगेट संग रोमांस करेंगे। बात करें जेनिफर विंगेट की प्रोफेशनल लाइफ कि तो टीवी के बाद हसीना अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जलवा बिखेर रही है। जेनिफर जल्द ही परिणिती चोपड़ा संग नेटफलिक्स की एक सीरीज पर काम कर रही है। जेनिफर और मोहसिन की जोड़ी ऑनस्क्रीन देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। कमेन्ट कर जरूर बताएं कि आप इस शो के लिए कितने उत्सुक हैं।
