टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को बरखा बिष्ट ने कहा अलविदा, कास्ट संग फोटोज शेयर कर बताया 'परिवार...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 6, 2026, 04:19 PM IST

Barkha Bisht Exit Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से ये एक्ट्रेस बाहर हो गई है।

Image

Image Source: Barkha Bisht Instagram

Barkha Bisht Exit Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के टीवी की पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) में बरखा बिष्ट (Barkha Bisht) का किरदार नोयना काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब एक तस्वीर ने फैंस में खलबली मचा दी है। बरखा ने अपने को-स्टार्स के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की है, जिसमें वो सब साथ में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा दिया, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। बरखा बिष्ट की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद हर कोई इसको लेकर चर्चा कर रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

बरखा बिष्ट ने छोड़ा शो

एक्ट्रेस बरखा बिष्ट एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह बरखा बिष्ट की अभी हाल ही में शेयर की गई एक पोस्ट है। बरखा बिष्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में बरखा बिष्ट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के को-स्टार्स के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन लोगों का ध्यान तस्वीरों से ज्यादा कैप्शन ने अपनी तरफ खींच लिया। बरखा बिष्ट ने इन फोटोज को शेयर करने के साथ शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि ' परिवार...सब आप के प्यार के लिए धन्यवाद।'

यहां देखें बरखा बिष्ट की पोस्ट

लोगों ने दिया रिएक्शन

बरखा बिष्ट के इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स बरखा बिष्ट के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से बाहर होने पर रिएक्शन देते नजर आए। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस से उनके फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए बोला, तो वहीं कई लोग उन्हें भविष्य के लिए बधाई देते नजर आए। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने लिखा कि हम आपको सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में काफी मिस करेंगे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article