टीवी मसाला

BALH Naya Season: पहले एपिसोड से ही छा गया हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी का शो, एक-एक चीज पर आया दर्शकों का दिल

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Wins Fans Heart With First Episode: टीवी के चर्चित एक्टर हर्षद चपोड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' टीवी पर दस्तक दे चुका है। खास बात तो यह है कि सीरियल ने पहले एपिसोड के साथ ही लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' ने पहले एपिसोड से जीता दर्शकों का दिल

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Wins Fans Heart With First Episode: एकता कपूर ने अपने कई टीवी शोज के साथ छोटे पर्दे पर तूफान मचा दिया है। 'नागिन' फ्रेंचाइज के साथ-साथ एकता कपूर के 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने भी अपने हर सीजन के साथ टीवी पर सबका खूब दिल जीता है। वहीं अब हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी स्टारर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' भी टीवी पर दस्तक दे चुका है। शो के प्रोमो वीडियोज में तो हर्षद और शिवांगी की केमिस्ट्री तारीफ के लायक थी ही। वहीं अब पहले एपिसोड ने भी रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के पहले एपिसोड में दिखाया गया कि भाग्यश्री दिल्ली में अकेले रहती है और एक मेकअप कंपनी संभालती है। वह दुनियादारी से दूर सिर्फ अपने काम पर ध्यान देती है। यहां तक कि प्यार से भी उसका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है और वह प्यार में विश्वास तक नहीं रखती है। लेकिन पुल के पास भाग्यश्री अपना दर्द बयां कर रही होती है और तभी वहां पर ऋषभ की एंट्री होती है जो कहता है कि लगता है कि कायनात ने मुझे भेजा ही तुम्हारे लिये है। भाग्यश्री ऋषभ का चेहरा नहीं देख पाती, लेकिन उसकी बातों से हैरान जरूर होती है।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) का ये एपिसोड देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई। उनका मानना है कि शो की कहानी दिलचस्प हो सकती है। एक यूजर ने इस सिलसिले में लिखा, "सिनेमैटोग्राफी, ऐस्थेटिक्स और गाने, इस सीन से जुड़ी हर चीज खूबसूरत है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन के पहले एपिसोड ने सही जगह छुआ है। किरदार बेहतरीन लग रहे हैं, लीड अच्छे हैं और सपोर्टिंग कास्ट भी बेहतरीन है। कद्दू अच्छा लगा और भाग्या क्यूटी तो पसंद करने लायक है। ऋषभ को और भी ज्यादा देखने के लिए बेताब हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "इनकी कहानी का परिचय बेहद खूबसूरत, सिंपल और हटकर है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article