टीवी मसाला

BALH 4 New Promo: शर्टलेस ऋषभ ने भाग्यश्री को गोद में उठाकर किया डांस, केमिस्ट्री देख दर्शक बोले- OMG...

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Promo Video: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि कुछ घंटों पहले शो का एक और प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ, जिसे देख फैंस की आंखें फटी रह गईं।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' का धाकड़ प्रोमो हुआ रिलीज

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Promo Video: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने अपने हर सीजन के साथ दर्शकों का खूब दिल जीता है। वहीं एकता कपूर 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' के साथ भी टीवी पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनके इस सीरियल में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि कुछ घंटों पहले शो का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसे देख दर्शकों की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में भी भाग्यश्री और ऋषभ यानी शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री बेहद कमाल की लगी।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) का ये प्रोमो वीडियो सोनी टीवी और एकता कपूर ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसे लोगों से खूब सारा प्यार मिल रहा है। 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' का लेटेस्ट प्रोमो उसके पिछले प्रोमो से ही जुड़ा हुआ है, लेकिन इस वीडियो में ऋषभ भाग्यश्री साथ में डांस करते दिखाई दिये। इतना ही नहीं, ऋषभ ने भाग्यश्री को गोद में उठाकर भी डांस किया, जिसे देख दर्शकों की आंखें हैरानी से खुली रह गईं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लोग 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' की रिलीज के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) का प्रोमो वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "क्या अभी मैंने गाने में ऋषभ को भाग्यश्री को उठाते हुए देखा। हे भगवान, ये तो बहुत हॉट सीन था।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या है सोनी वालों, हमारे होश उड़ाने का इरादा है क्या।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये दोनों ही बहुत क्यूट और हॉट हैं।" बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' 16 जून को टीवी पर दस्तक देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article