Anupamaa 7 Twist: राही को जोरदार थप्पड़ मारने के बाद प्रेम का भूत उतारेगी अनुपमा, वसुंधरा की निकालेगी हेकड़ी

Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। अनुपमा का राही और प्रेम से आमना सामना हो गया है और अब अनुपमा का गुस्सा दोनों पर निकलेगा। राही तो थप्पड़ खाएगी, लेकिन अनुपमा प्रेम की भी बैंड बजाएगी।

Authored by: कविताUpdated May 9 2026, 16:23 IST
अनुपमा में आएंगे ये 7 तूफानImage Credit : Jiohotstar01 / 08

अनुपमा में आएंगे ये 7 तूफान

Anupamaa 7 Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक तमाशे हो रहे हैं। राही और प्रेम अनुपमा से गुस्सा है और इसी वजह से बा के जन्मदिन की पार्टी में भी अनुपमा से वह दोनों सीधे मुंह बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब कहानी में नया ट्विस्ट आएगा। अनुपमा अपने बेटी और दामाद का सारा भूत उतार देगी। शो के प्रोमो से पहले ही साफ हो चुका है कि अनुपमा राही को थप्पड़ मारने वाली है लेकिन वह प्रेम को भी सबक सिखाएगी। इतना ही नहीं, वह मोटी बा को भी नहीं छोड़ने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

अनुपमा के मुंह पर जहर उगलेगा प्रेमImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अनुपमा के मुंह पर जहर उगलेगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम अनुपमा पर आरोप लगाता है कि वह उससे जलती है और तब अनुपमा कहती है कि एक मां अपने बच्चों से कभी नहीं जल सकती। इस मौके पर प्रेम अनुपमा से साफ कहेगा कि अब वह उनकी बातों में नहीं आने वाला है।

अनुपना का सपोर्ट करेगी ख्याति​Image Credit : Jiohotstar03 / 08

अनुपना का सपोर्ट करेगी ख्याति​

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा का सपोर्ट ख्याति करती है। ख्याति साफ कहती है कि यहां के लोगों को अनुपमा का नाम जपने की बीमारी हो गई है। वह बोलती है कि यहां लोगों को लगता है कि यहां सब कुछ गलत अनुपमा की वजह से होता है।

जहर उगलना शुरू करेगी राही​Image Credit : Jiohotstar04 / 08

जहर उगलना शुरू करेगी राही​

राही ख्याति को शांत करवा देगी और अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगी। वह अनुपमा के खिलाफ एक से एक घटिया बात करती है और कहती है कि वह सबकी मां बन गई, लेकिन उसकी नहीं बन पाई। इतना ही नहीं, वह श्रुति को आगे लाती है और कहती है कि वक्त आने पर श्रुति उनके काम आई है। वो नहीं...

अनुपमा के सपोर्ट में बोलेगा दिग्विजय​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

अनुपमा के सपोर्ट में बोलेगा दिग्विजय​

यहां पर ट्विस्ट आएगा और दिग्विजय अनुपमा के सपोर्ट में बोलेगा। वह राही को शांत करने की कोशिश करेगा और बताएगा कि कैसे वह और अनुपमा, अनुज की वजह से जुड़े हुए हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं।

राही को जोरदार तमाचा मारेगी अनुपमा​Image Credit : Jiohotstar06 / 08

राही को जोरदार तमाचा मारेगी अनुपमा​

हालांकि, राही यहां पर अपनी घटिया बातें जारी रखेगी और अनुपमा और दिग्विजय का नाम जोड़ देगी। वह जैसे ही ये बात करेगी वैसे ही अनुपमा राही को जोरदार तमाचा मार देगी। अनुपमा साफ कहेगी कि बच्चे जब सिर पर बैठते हैं तो मां ऐसे ही उन्हें नीचे उतारती है। प्रेम को भी झटका लगेगा।

वसुंधरा कोठारी को सुनाएगी अनुपमा​Image Credit : Jiohotstar07 / 08

वसुंधरा कोठारी को सुनाएगी अनुपमा​

इस मौके पर वह प्रेम को भी सुनाएगी। वह प्रेम और राही से साफ कहेगी कि आज के बाद वह कभी दोनों के मुंह से रेस्टोरेंट वाली बात न सुने। इतना ही नहीं, वह राही को हमेशा के लिए तमाशा याद रखने के लिए बोलेगी। इसके बाद प्रेम और राही जाने लगते हैं तो अनुपमा वसुंधरा कोठारी को भी महंगे गिफ्ट लाने का ताना दे देती है।

दिग्विजय का साथ नहीं छोड़ेगी अनुपमाImage Credit : Jiohotstar08 / 08

दिग्विजय का साथ नहीं छोड़ेगी अनुपमा

कोठारी परिवार के जाते ही बा का ड्रामा शुरू होगा। बा दिग्विजय को अनुपमा की लाइफ से जाने के लिए कह देगी। तब अनुपमा दिग्विजय को रोक लेगी। वह साफ कहेगी कि वह और दिग्विजय मिलकर सावी का सपना पूरा जरूर करेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!