Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: शेरनी की तरह दहाड़ेगी अभिरा, अरमान का देगी साथ; कृष-संजय का करेगी काम तमाम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक तूफान आ रहे हैं। पोद्दार हाउस में संजय की चालबाजी का पता सबको चल गया है और अब अभिरा संजय-कृष की बैंड बजाएगी।

Authored by: कविताUpdated May 9 2026, 14:35 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये 7 तूफानImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएंगे ये 7 तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अरमान और अभिरा करीब आ रहे हैं लेकिन इस बीच संजय और कृष ने एक बड़ी चाल चल दी है। संजय और कृष ने अरमान के हाथ से पोद्दार फर्म खींच ली है और ये सब कुछ मिस्टर मित्तल के इशारे पर हुआ है। पोद्दार हाउस में ये खबर तूफान लेकर आई है लेकिन अभिरा तूफान में भी शेरनी की तरह दहाड़ेगी। अभिरा अरमान का साथ देते हुए कृष और संजय को अल्टीमेटम देगी। आइए आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा?

कावेरी का फूटेगा गुस्साImage Credit : Jiohotstar02 / 08

कावेरी का फूटेगा गुस्सा

संजय और कृष के धोखे की बात सबको पता चल गई है और अब विद्या कृष को अरमान से माफी मांगने के लिए कहेगी, लेकिन कृष ऐसा नहीं करेगा। तब कावेरी का गुस्सा फूटेगा। कावेरी संजय के पहले धोखे को याद करेगी और उसे खूब सुनाएगी। तब काजल भी चुप नहीं रहेगी। काजल भी अपने पति और बेटे की बैंड बजा देगी।

बेशर्मी की तरह बोलेंगे संजय-कृषImage Credit : Jiohotstar03 / 08

बेशर्मी की तरह बोलेंगे संजय-कृष

काजल का सुनाना उसका पति संजय बर्दाश्त नहीं कर पाएगा और इसी वजह से संजय का गुस्सा भी फूटेगा। संजय बेशर्मी से बोलेगा कि उसने जो भी किया है वो इस परिवार के लिए किया है। इतना ही नहीं, संजय के बाद कृष पूरे परिवार को खुदगर्ज का टैग दे देगा। दोनों बाप बेटे पूरे परिवार को सुनाने लगेंगे।

शेरनी की तरह दहाड़ेगी अभिराImage Credit : Jiohotstar04 / 08

शेरनी की तरह दहाड़ेगी अभिरा

इसके बाद अभिरा का गुस्सा फटेगा। अभिरा संजय को खूब सुनाएगी और कृष की सीधा गिरेबान पकड़ लेगी। अभिरा कृष को छोड़ेगी ही नहीं। इस मौके पर संजय उसे बोलता रह जाएगा लेकिन वह संजय के सामने खुद को शेरनी और उसे सियार बता देगी। इस मौके पर वह दोनों बाप बेटे को अल्टीमेटम देगी और कहेगी कि पोद्दार फर्म हमेशा अरमान की है और उसे संभालकर रखना।

अरमान को बंदर बनाएगी मायराImage Credit : Jiohotstar05 / 08

अरमान को बंदर बनाएगी मायरा

अरमान बहुत टेंशन में होगा। वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के खर्चे की चिंता करेगा। तब मायरा और मुक्ति पास आएगी और उसे संभालने की कोशिश करेगी। इस मौके पर मायरा उसे बचपन के दिन याद करने के लिए कहेगी और उसका मेकअप शुरू कर देगी। इस बार मुक्ति भी उसका साथ देगी। मुक्ति और मायरा अरमान को बंदर की तरह सजाएगी। इस मौके पर अभिरा खड़ी रहेगी।

कृष को समझाएगी मायराImage Credit : Jiohotstar06 / 08

कृष को समझाएगी मायरा

मायरा को घर की टेंशन का पता चल जाएगा और फिर वह कृष से बात करने जाएगी, जो मायरा के साथ बहुत अच्छा है। मायरा उसे बार बार कहेगी कि वह अरमान को फर्म वापिस दे दे और सब कुछ पहले जैसा कर दे, लेकिन कृष उसकी बातों को टाल देता है। वह मायरा को जाने के लिए कह देता है।

अभिरा को मिलेगा मायरा का प्यार Image Credit : Jiohotstar07 / 08

अभिरा को मिलेगा मायरा का प्यार

इसके बाद दिखाया जाएगा कि मायरा को अपनी मां का प्यार मिलेगा। मायरा को पीरियड्स आएंगे, लेकिन वह अकेली होगी। तब अभिरा उसके पास आएगी और उसे पैड देगी। ये देखकर मायरा इमोशनल हो जाएगी। मायरा उसे बताएगी कि उसके बिना वो ये स्थिति कैसे हैंडल करती थी।

मुक्ति को संभालेगा अरमानImage Credit : Jiohotstar08 / 08

मुक्ति को संभालेगा अरमान

अरमान मुक्ति को संभालेगा। मुक्ति को पढ़ाई की टेंशन होगी और उसे एन्जाइटी अटैक आएगा। तब अरमान उसे दवा देगा और शांत करने की कोशिश करेगा। मुक्ति खुद को बुरी बेटी कहेगी। तब अरमान उसे समझाएगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!