Avika Gor And Milind Chandwani Gives Good News to Fans: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर शादी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अविका गोर ने 'बालिका वधू' की आनंदी बनकर टीवी में ऐसी पहचान बनाई कि लोग आज भी उन्हें सालों बाद आनंदी के नाम से ही जानते हैं। अविका गोर ने बीती 30 सितंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी संग शादी रचाई। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे। अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुईं। वहीं अब शादी के चार दिन बाद अविका गोर और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने फैंस को खुशखबरी दी है। कपल ने वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि शादी से पहले ये सब होगा।
अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो को शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अविका गोर और मिलिंद चंदवनानी पहले तो फैंस से बताते हुए हिचकिचाते नजर आए। उसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, "हमने कभी नहीं सोचा था कि ये सब शादी से पहले होगा। होगा भी और हमें आप सबको बताना भी पड़ेगा।" वहीं दूसरी ओर मिलिंद चंदवानी ने अविका को रोकते हुए कहा, "एक बार फिर से सोच ले यार, मुझे तो घरवालों को बताने में घबराहट हो रही है। क्या बोलेंगे परिवार वाले कि इतनी छोटी सी उम्र में ये सब किया।" उनकी बातें सुनकर अविका गोर ने आगे कहा, "चार लोग बातें तो बनाएंगे, इसे दुनियावालों के आगे लाने से पहले ताने तो सुनने पड़ेंगे।"
अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इस सिलसिले में आगे कहा, "मैं तो कहता हूं कि इसे शादी के बाद बताएं।" लेकिन अविका गोर ने उन्हें मना करते हुए कहा कि नहीं, तब तक बहुत देर हो जाएगी और लोगों को दिखने भी लग जाएगा। वहीं मिलिंद चंदवानी ने कहा कि ठीक है फिर बता देते हैं और मैंने तो इसका नाम भी सोच लिया है। उनकी बात पर अविका ने सच से पर्दा उठाते हुए कहा, "गाइज जल्द ही हमारा छोटा सा नन्हा सा प्यारा सा यू-ट्यूब चैनल आने वाला है।" बता दें कि अविका गोर और मिलिंद ने अपने यू-ट्यूब चैनल का नाम अविका एंड मिलिंद रखा है।
