ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस निहारिका चौकसे को मिली बड़ी फिल्म, जान्हवी कपूर संग करेंगी काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 04:50 PM IST

Niharika Chouksey gets Malayalam movie Remake: निहारिका चौकसे को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था और इसके कारण वह एक घरेलू नाम बन गईं...

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस निहारिका चौकसे को मिली बड़ी फिल्म, जान्हवी कपूर संग करेंगी काम

Niharika Chouksey gets bollywood movie: बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर, मलयालम हिट फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक को लेकर सुर्खियों में हैं। जल्द ही बोनी कपूर को हम बेटी जान्हवी कपूर के साथ काम करते देखने वाले हैं। क्योंकि उन्होंने जान्हवी और सनी कौशल को इस फिल्म के लीड स्टार्स रूप में साइन किया है। जान्हवी कपूर और सनी कौशल ने पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अपने पिता बोनी कपूर के साथ यह अभिनेत्री जान्हवी का पहला प्रोजेक्ट होगा।

अब सूत्रों के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री निहारिका चौकसे को भी इस फिल्म के लिए लिया गया है। उनके किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। निहारिका चौकसे को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था और इसके कारण वह एक घरेलू नाम बन गईं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में निहारिका चौकसे ने निष्ठा का किरदार निभाया था। हालांकि कुछ ही वक्त के बाद एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का फैसला किया था। अपने इंटरव्यू में निहारिका चौकसे ने बताया था, 'किरदार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए कुछ भी नहीं था, हालांकि छह महीने हो गए थे। मेरे पास वेब शोज पर अन्य प्रोजेक्ट भी आ रहे थे, इसलिए मैंने शो छोड़ने और आगामी प्रोजेक्ट्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है।'

कैसी है फिल्म हेलेन की कहानी
हेलेन को दर्शकों द्वारा बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थीं। मलयालम फिल्म में अपनी परफॉर्मेंस से फैन्स का दिल जीता था। हेलेन 2019 में रिलीज हुई थी और जाहिर तौर पर इसे तमिल में भी बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अन्ना बेन को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार-विशेष जूरी पुरस्कार भी मिला है। 

End of Article