ये रिश्ता क्या कहलाता के एक्टर हर्षद चोपड़ा को मिला था प्यार में धोखा, कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस सृति झा संग रहा रिलेशनशिप!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 12:13 PM IST

harshad chopra sriti jha was in relationship?: जेनिफर विंगेट के साथ हर्षद चोपड़ा का नाम काफी जोड़ा गया। इससे पहले हर्षद पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सृति झा को डेट कर चुके हैं!

ये रिश्ता क्या कहलाता के एक्टर हर्षद चोपड़ा को मिला था प्यार में धोखा, कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस सृति झा संग रहा रिलेशनशिप!

हर्षद चोपड़ा ने कुछ वक्त पहले ही टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एंट्री ली है। शो में हर्षद, अभिमन्यू की भूमिका निभा रहे हैं, जो कि दर्शकों द्वारा खूब सराही जा रही है। हर्षद चोपड़ा छोटे परदे से मोस्ट पॉपुलर स्टार में से एक हैं इसी वजह से उनकी शो में एंट्री के दौरान खूब हाइप क्रिएट हुआ था। 

हर्षद चोपड़ा को लेफ्ट राइट लेफ्ट, किस देश में है मेरा दिल, तेरे लिए और बेपनाह जैसे टीवी शोज में अहम भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। बेपनाह के साथ टेलीविजन पर उनकी बड़ी वापसी रही थी जिसमें अभिनेता ने जेनिफर विंगेट के साथ आदित्य हुड्डा की भूमिका निभाकर फैन्स का दिल जीत लिया था। इसी के बाद से जेनिफर विंगेट के साथ हर्षद चोपड़ा का नाम जोड़ा जाने लगा था। दोनों की डेटिंग को लेकर काफी खबरें आई थीं। 

श्रीति झा को डेट कर रहे थे हर्षद!
बात पर्सनल लाइक की करें तो जेनिफर से पहले हर्षद चोपड़ा का नाम एक और को-स्टार से जुड़ चुका है। ये नाम कोई और नहीं सृति झा का है। ऐसा कहा जाता है कि हर्षद अपनी दिल से दी दुआ- सौभाग्यवती भव सीरियल की एक्ट्रेस सृति झा को डेट कर चुके हैं। जो कि फिलहाल कुमकुम भाग्य में नजर आ रही हैं। शो की शूटिंग के दौरान दोनों को प्यार हो गया था। 

हर्षद चोपड़ा से इस वजह से टूटा रिश्ता
हर्षद चोपड़ा और श्रीति झा अपने जीवन में आगे बढ़ने से पहले एक साल से अधिक समय तक साथ रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि हर्षद को लगा कि सृति उनके सबसे अच्छे दोस्त कुणाल करण कपूर की ओर रिश्ते के दौरान आकर्षित हो रही थी। इसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था! चर्चा यह भी थी कि सृति ने कुणाल को डेट करना शुरू कर दिया था, जबकि वो पहले से ही हर्षद चोपड़ा के साथ रिश्ते में थी। जाहिर तौर पर कुणाल ही थे हर्षद और श्रीति के ब्रेकअप की वजह!

आपको बताते चलें सृति और कुणाल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं बनाया, लेकिन दोनों की डेटिंग की अफवाहें लंबे समय से चलीं। दोनों के बहुत सारे कॉमन फ्रेंड हैं और अक्सर दोस्तों के साथ ट्रैवल करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। वहीं बात अगर हर्षद चोपड़ा की करें तो वो फिलहाल सिंगल हैं और अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

End of Article