ये रिश्ता क्या कहलाता है, 18 मई 2022: आरोही की जिंदगी में आया नया तूफान? शो में हुई लवर बॉय की एंट्री 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2022, 12:25 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 18 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी अब बेहद दिलचस्प होने वाली है। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के बाद अब आरोही की जिंदगी में एक नया लड़का दस्तक देने वाला है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 18 मई 2022: आरोही की जिंदगी में आया नया तूफान? शो में हुई लवर बॉय की एंट्री 

ये रिश्ता क्या कहलाता है 18 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इन दिनों नए मोड़ से होकर गुजर रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि ससुराल में आने के बाद अक्षरा की मुसीबतें और बढ़ती जा रही हैं। बिरला हाउस में सिर्फ अभिमन्यु और मंजरी ही अक्षरा को समझते हैं और उसे चाहते हैं, वहीं, दूसरी ओर सब अक्षरा से नफरत करते हैं। और नफरत करने वालों की लिस्ट में अक्षरा का ससुर हर्षवर्धन सबसे ऊपर है। पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि हर्षवर्धन हॉस्पिटल में म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करवा देता है। जिसके बाद अक्षरा के ऊपर उसका म्यूजिक करियर खत्म होने का खतरा मंडराने लगता है। अब यह देखना होगा कि क्या अपने परिवार के लिए अक्षरा अपना म्यूजिक करियर छोड़ देगी या नहीं।

इसके साथ अब इस टीवी सीरियल की कहानी एक और दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। एक तरफ जहां अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हो गई है तो वहीं अब आरोही की जिंदगी में एक नया लड़का दस्तक देने वाला है। जी हां, आरोही की जिंदगी में एक नए लवर बॉय की एंट्री होगी। इस टीवी सीरियल में देखा जाएगा कि जब अक्षरा और अभिमन्यु शादी के बाद अस्पताल वापस जाएंगे तब हर कोई उनका जोरों-शोरों से स्वागत करेगा। अस्पताल का पूरा स्टाफ अक्षरा और अभिमन्यु को गिफ्ट्स और गुलाब देगा। यह देखकर आरोही उदास हो जाएगी लेकिन तभी डॉक्टर रोहन उसके लिए गुलाब लेकर आएंगे।

डॉक्टर रोहन के हाथ में उसके लिए लाल गुलाब देखकर आरोही चौंक जाएगी। जिसके बाद रोहन उसे यह बताएंगे कि यह गुलाब उसके लिए किसी और ने भेजे हैं। आरोही सोच में पड़ जाएगी कि आखिर उसके लिए यह गुलाब किसने भेजे हैं। तभी आरोही को एक मिस्ट्री मैन कॉल करेगा। आरोही कॉल उठाने के बाद यह सोच में पड़ जाएगी कि आखिर यह लड़का कौन है और वह उसे स्टॉक क्यों कर रहा है। इस लड़के का नाम रूद्र होगा जो आरोही का सीक्रेट लवर है। अब यह देखना होगा कि आरोही और रूद्र का क्या कनेक्शन है।

End of Article