ये रिश्ता क्या कहलाता है 07 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इन दिनों दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। शो की कहानी कई मोड़ से होकर गुजर रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाले ट्विस्ट की वजह से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड्स में यह देखा गया कि आरोही को यह पता चल जाता है कि हर्षवर्धन सबसे एक बहुत बड़ा राज छुपा रहा है। जिसके बाद अक्षरा भी यह जान जाती है कि उसकी सास मंजरी ने भी एक बहुत बड़े सच को छुपा कर रखा हुआ है। मंजरी लाख कोशिश करती है कि यह सच किसी के सामने ना आए लेकिन आखिरकार अभिमन्यु और नील समेत सबको इसके बारे में पता चल ही जाता है।
अक्षरा पर उठी उंगली
बेचारी अक्षरा पर एक बार फिर सब लोग उंगली उठा देते हैं। सबको लगता है कि बिरला परिवार में जो कुछ हो रहा है उसकी वजह सिर्फ और सिर्फ अक्षरा है। ऐसे में अभिमन्यु भी अक्षरा से नाराज हो जाता है। उसे भी ऐसा लगता है की अक्षरा की वजह से बिरला परिवार में सब कुछ टूट गया है। अभिमन्यु ने पहले भी अक्षरा को अपने परिवार के मामलों से दूर रहने के लिए कहा था। लेकिन जब से हर्षवर्धन का सच सामने आया है तब से अभिमन्यु को यह लग रहा है कि सब अक्षरा की गलती है। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या अभिमन्यु की गलतफहमी दूर हो पाती है या नहीं।
क्या मंजरी लेगी अक्षरा से बदला
मंजरी कई वर्षों से अपने परिवार से हर्षवर्धन का काला सच छुपाती आ रही है। मंजरी लाख कोशिश करती है कि सबके सामने यह सच ना आए लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। वह अक्षरा से बहुत नाराज हो जाती है और यह कहती है कि वह अपना घर बर्बाद करने के लिए अक्षरा को कभी माफ नहीं कर पाएगी। ऐसे में अब यह देखना होगा कि क्या मंजरी अपनी ही बहू अक्षरा की शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर देगी या फिर वह समझ जाएगी की अक्षरा की इसमें कोई गलती नहीं थी।

