Anupamaa: शाह परिवार से अनुपमा को मिलेगा खास तोहफा तो नया तूफान लेकर आएगी वनराज और बरखा की मुलाकात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 11:26 AM IST

अनुपमा 07 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अब वनराज और अनुज की भाभी बरखा का आमना सामना होगा। 

Anupamaa: शाह परिवार से अनुपमा को मिलेगा खास तोहफा तो नया तूफान लेकर आएगी वनराज और बरखा की मुलाकात 

अनुपमा 07 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल (Anupamaa TV Serial) की कहानी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि अनुज और अनुपमा अपना हनीमून मना कर आ गए हैं। हनीमून ट्रैक जैसे ही खत्म हुआ वैसे ही इस टीवी सीरियल में कुछ नई एंट्री देखने को मिली। अनुज के भाई और भाभी के आने से इस टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो गई है (New Entry In Anupamaa)। अनुपमा टीवी सीरियल का आने वाला एपिसोड (Anupamaa Serial Upcoming Update) अब बेहद रोचक होने वाला है। आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि जब अनुपमा पग फेरे की रस्म के लिए शाह परिवार जाएगी तब उसे बहुत खास तौहफा मिलेगा। 

अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड (Anupamaa Spoiler) में यह देखा जाएगा कि बा और बापूजी अनुपमा और अनुज को पग फेरे की रस्म के लिए शाह हाउस में बुलाएंगे। अनुपमा और अनुज पग फेरे की रस्म के लिए उत्साहित हो जाएंगे। इसके बाद यह देखा जाएगा कि बा वनराज रको यह बताएंगी कि अनुपमा शादी के बाद होने वाले रस्म के लिए शाह हाउस में आने वाली है। ऐसे में बा वनराज को अनुपमा के लिए एक शानदार तोहफा लाने के लिए कहेंगी। बा की बात सुनकर वनराज यह कहेगा कि अनुपमा का तोहफा जरूर बहुत बड़ा और शानदार होगा। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि वनराज अनुपमा को कौन सा तोहफा देगा। 

इसके साथ अनुपमा के आने वाले एपिसोड में यह भी देखा जाएगा कि जल्द ही अनुज की भाभी की मुलाकात वनराज से होगी। अब इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में वनराज और अनुज की भाभी बरखा का आमना-सामना होने वाला है। ऐसे में इन दोनों के फेस-ऑफ से इस टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प हो जाएगी।

End of Article