Bhabiji Ghar Par Hain की इतनी फीस ले रहीं विदिशा श्रीवास्तव? नेहा पेंडसे की तरह चार्ज करेंगी मोटी रकम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2022, 07:38 PM IST

Vidisha Srivastava talk About Bhabiji Ghar Par Hain: भाभीजी घर पर हैं शो में विदिशा श्रीवास्तव, नेहा पेंडसे की जगह लेंगी। विदिशा टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। उनको पहले ये है मोहब्बतें, मेरी गुड़िया, कहत हनुमान जय श्री राम जैसे शो में खूब पसंद किया गया है...

Bhabiji Ghar Par Hain की इतनी फीस ले रहीं विदिशा श्रीवास्तव? नेहा पेंडसे की तरह चार्ज करेंगी मोटी रकम

Vidisha Srivastava on Bhabiji Ghar Par Hain Entry: कॉमेडी टीवी शो भाभीजी घर पर हैं, टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय सिटकॉम में से एक है। पिछले सात साल से यह शो छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलैरिटी के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। भाभीजी घर पर हैं की अपनी फैन फॉलोइंग है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को लगातार बढ़ाती आ रही है। हमने देखा है कि कैसे क्रिएटिव टीम भाभीजी घर पर हैं के हर किरदार को बड़े ही कमाल तरीके से पेश करती है। यही वजह कै हि अंगूरी भाभी से लेकर विभूति तक, सभी किरदार फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। अब जल्द ही शो में अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव की नई एंट्री हो रही है।

भाभीजी घर पर हैं शो में विदिशा श्रीवास्तव, नेहा पेंडसे की जगह लेंगी। विदिशा टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। उनको पहले ये है मोहब्बतें, मेरी गुड़िया, कहत हनुमान जय श्री राम जैसे शो में खूब पसंद किया गया है और अब वो अनीता भाभी के रूप में अपना जलवा बिखरेने के तैयार हैं। विदिशा ने खुलासा किया है कि वह इस तरह के पॉपुलर किरदार को टीवी पर निभाने को लेकर बेहद खुश हैं। विदिशा श्रीवास्तव का कहना है, 'भाबीजी घर पर है जैसे प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनना वास्तव में मेरे लिए एक महत्वपूर्ण एहसास है। 

अनीता भाभी शो के सबसे पसंदीदा पात्रों में से एक हैं और मैं इस भूमिका को निभाने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं भूमिका निभाने की जिम्मेदारी को स्वीकार करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और शो के प्रशंसक का दिल जीतने का आत्मविश्वास रखती हूं। अनीता भाभी का किरदार काफी हद तक आज की महिला का है।'

कितनी होगी विदिशा श्रीवास्तव की फीस
बीते साल लॉकडाउन के दौरान ही अनीता भाभी बनीं सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था जिसके बाद नई अनीता भाभी के लिए नेहा पेंडसे को चुना गया था। तभी खबरें सामने आई थीं कि अनीता भाभी का रोल निभा रहीं नेहा पेंडसे, शुभांगी अत्रे से भी ज्यादा फीस ले रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभांगी अत्रे को इस रोल के लिए 40 हजार रुपए हर एपिसोड के मिल रहे हैं तो वहीं नेहा पेंडसे इसके लिए 55 हजार रुपए चार्ज कर रही हैं। अब नेहा पेंडसे की जगह शो में विदिशा श्रीवास्तव की एंट्री हो रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि विदिशा श्रीवास्तव को इस रोल के लिए लगभग नेहा जितनी फीस ऑफर की गई है! 

आसिफ-शुभांगी संग स्क्रीन शेयर करने के लिए एक्साइटेड हैं विदिशा
'अनीता भाभी का अपना दिमाग है और वह काफी बोल्ड है। वह जिस चीज में विश्वास करती है उसके लिए खड़ी होती है और कभी भी आसानी से नहीं फंसती है। जाहिर है, वह काफी ग्लैमरस है। यह वास्तव में एक विशेष किरदार है। मैं संजय और बिनाफर कोहली जी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया और मुझे यह अद्भुत अवसर दिया। साथ ही मैं प्रतिभाशाली अभिनेताओं आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए भी उत्साहित हूं। दर्शकों ने जो प्यार और सराहना दी है, मैं उसका इंतजार कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं उनका मनोरंजन करूंगी।'

End of Article